{"_id":"6a942bb050a3aaf3410844cf","slug":"three-day-sports-and-yoga-camp-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: तीन दिवसीय खेलकूद और योग शिविर का समापन, छात्र-छात्राओं ने लिया उत्साहपूर्वक भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: तीन दिवसीय खेलकूद और योग शिविर का समापन, छात्र-छात्राओं ने लिया उत्साहपूर्वक भाग
Sun, 30 Aug 2026 06:41 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 30 Aug 2026 06:41 PM IST
सार
सरस्वती महाविद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन हो गया। अंतिम दिन योग शिविर में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
योगा करते प्रतिभागी
- फोटो : स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में हाथरस के सरस्वती महाविद्यालय में चलीं तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का रविवार को समापन हो गया। अंतिम दिन महाविद्यालय परिसर में योग शिविर लगाया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके उपरांत प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
प्राचार्य मृदुल दीक्षित ने छात्र-छात्राओं को योग करने का महत्व बताया। कहा कि नियमित घर पर ही योग करके व्यक्ति स्वस्थ रह सकता है। महाविद्यालय के प्रवक्ता देव प्रकाश, आलोक कुमार और आनंद चक्रवर्ती और आयोजन सचिव स्वतेंद्र सिंह ने योग सत्र में भाग लेकर विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
खेलकूद समिति और राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई की ओर से इसका संयुक्त रूप से आयोजन किया गया था। इसके उपरांत तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। प्राचार्य मृदुल दीक्षित ने पुरस्कार और मेडल दिए।
विज्ञापन