{"_id":"5d45c1eb8ebc3e6cbf3f58e5","slug":"women-feared-from-his-husband-hathras-news-ali2100864199","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़िता को पति से अपनी और अपने बच्चों की जान का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़िता को पति से अपनी और अपने बच्चों की जान का खतरा
विज्ञापन
थाना समाधान दिवस के दौरान कोतवाली हाथरस गेट में पति की शिकायत करती पीड़ित महिला।
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
मोबाइल फोन पर पत्नी को तलाक का मैसेज भेजने वाला आरोपी पति अभी फरार है और पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। वहीं पीड़ित महिला शनिवार को समाधान दिवस में थाना हाथरस गेट में डीएम, एसपी के सामने अपनी शिकायत लेकर पहुंची। उसने अपने पति ने अपनी और अपने बच्चों की जान का खतरा बताया। इस पर एसपी ने उसे आश्वास्त किया कि जल्द ही उसका आरोपी पति पुलिस की गिरफ्त में होगा।
उल्लेखनीय है कि तीन दिन पहले महिला थाने में समा परवीन निवासी कांशीराम कॉलोनी जलेसर रोड ने अपने पति एहसान मिस्त्री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका पति उसे दहेज की मांग को लेकर परेशान करता है और मोबाइल फोन पर तलाक का मैसेज भेजकर एक बच्चे को लेकर चला गया है। इस महिला का आरोप था कि इससे पहले उसके पति ने धोखाधड़ी से उससे कोरे स्टांप पर भी दस्तखत करा लिए और वह अब इसे तलाकनामा बता रहा है। इस मामले को पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के अलावा मुस्लिम महिला प्रोटेक्शन ऑफ राइट मैरिज अधिनियम 2019 की धारा 4 के तहत दर्ज किया था। इस जिले में इस कानून के तहत यह पहला मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस आरोपी पति को तलाश रही है, लेकिन वह अभी तक पुलिस को नहीं मिला है। इधर, डीएम, एसपी के समक्ष यह महिला शनिवार को हाथरस गेट थाने में पेश हुई। उसका कहना था कि उसके पति की तरफ से उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी मिल रही है। ऐसे में वह बेहद परेशान है। इस पर एसपी ने उसे भरोसा दिलाया कि पुलिस उसके पति की तलाश में लगी है और वह जल्द ही गिरफ्तार होगा।