फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   women die in fight

बच्चे को मारने से मना करने पर वृद्धा को पीटा, मौत

Tue, 02 Jun 2020 10:00 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
women die in fight
मृतका का फाइल फोटो। - फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

गांव फतहउल्लापुर में महिलाओं के बीच हुई मारपीट में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने हत्या की आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। मृतका के देवर ने आरोपी महिला के खिलाफ नामजद तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक गांव निवासी राम बेटी (52) पत्नी किशोरी लाल का चौदह वर्षीय पुत्र दीपक मंगलवार की दोपहर साढ़े ग्यारह बजे के लगभग गांव के पास की पोखर से वापस अपने घर आ रहा था। रास्ते में उसे गांव की ही मंजू देवी पत्नी किशन लाल मिली जो उसके परिवार पर कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी कर रही थी। दीपक ने उससे ऐसा कहने के लिए मना किया तो वह उसे मारने के लिए दौड़ी। लड़का दौड़ कर घर की ओर भागा तो वह भी उसके पीछे उसके घर तक आ गई और उसे पीटने लगी। उस समय लड़के की मां खाना बना रही थी। जब उसने बच्चे की चिल्लाने की आवाज सुनी तो दौड़कर आई। इस पर उक्त महिला ने बच्चों को छोड़ उसकी मां को पकड़ लिया। मारपीट के दौरान मंजू की एक लड़की भी वहां आ गई। उसने बच्चे का मारना शुरू कर दिया। मारपीट में मंजू ने दीपक की मां को जोर से धक्का मार जिससे उसका सिर दीवार में जा लगा। सिर दीवार में लगते ही उस बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी मौत की सूचना पर घटनास्थल पर काफी भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्या आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया। इधर मृतका का बड़ा दामाद भी मौके पर पहुंच गया। मृतका के देवर सियाराम पुत्र राम प्रकाश ने हत्या की आरोपी महिला के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पति की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है। उसकी तीन पुत्री एवं एक पुत्र हैं।
विज्ञापन

- मृतका के देवर द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है इसके साथ ही जांच शुरू कर दी है। आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी। - सत्य प्रकाश प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सहपऊ

मां की मौत पर बिलखता मासूम।

मां की मौत पर बिलखता मासूम। - फोटो : SHAPHU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed