फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   women caught thief after following a Kilometer.

महिला ने जेबकट को एक किमी. दौड़ाकर पकड़ा

Wed, 10 Jul 2019 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
women caught thief after following a Kilometer.
फोटो। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंकदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

अब महिलाएं पहले की तरह नहीं रही। वे अब बदमाशों से लोहा ले सकती हैं। ऐसा ही कुछ कर दिखाया कोतवाली के गांव रामपुर चटोल निवासी ममता ने। दरअसल, मंगलवार को ममता नाम की एक महिला अपने वृद्ध पिता के साथ हाथरस अदालत से तारीख से लौट रही थी। बस से उतरने के दौरान जब बदमाश वृद्ध का जेब काट कर भागने लगे तो महिला ने दोनों जेबकटों को लगभग एक किमी. दौड़ा कर पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार कोतवाली के गांव रामपुर चटोल निवासी ममता अपने वृद्ध पिता राजेंद्र सिंह के साथ हाथरस अदालत से तारीख कर वापस लौट रही थी। दोपहर में पंत चौराहे पर जैसे ही रोडवेज बस रुकी सवारियां उतरने लगी। इतने में दो जेबकट बस के दरवाजे पर खड़े हो गए और धक्का मुक्की कर वृद्ध के जेब में रखे पांच हजार रुपये निकाल लिए। रुपये निकालते देख वृद्ध चिल्लाया इस पर ममता ने बस से कूदकर जेबकट का कॉलर पकड़ लिया। हालांकि, जेबकट कॉलर छुड़ा कर भाग गया। इस पर ममता भी शोर मचाते हुए उसके पीछे भागने लगी। उसे भागते देख वहां मौजूद और भी लोग जेबकट के पीछे दौड़ने लगे। मोहल्ला बारहसैनी की वाल्मीकि बस्ती में दोनों जेबकट एक मकान में घुस गए। महिला भी उनका पीछा करते हुए घर में घुस गई। एक जेबकट छत से नीचे खाली प्लाट में कूद गया इस पर महिला भी कूद गई और उसे दबोच लिया। पकड़े गये जेबकट ने अपना नाम विनोद जाटव पुत्र पेशकार निवासी मोहल्ला राधा कुंज अलीगंज कासगंज बताया। इसके कब्जे से दो हजार रुपये भी बरामद किए गए। भीड़ ने इसे धुन कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस पूछताछ कर अन्य साथी का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed