फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Women are at the helm of seven of the fair's 70 events.

Hathras News: मेले के 70 कार्यक्रमों में से सात की कमान महिलाओं के हाथ

Sun, 20 Sep 2026 02:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 20 Sep 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Women are at the helm of seven of the fair's 70 events.
दाऊजी मेले के एक कार्यक्रम में मौजूद महारास व महिला कबड्डी की महिला संयोजक। संवाद - फोटो : Samvad
मेला श्रीदाऊजी महाराज के सांस्कृतिक और साहित्यिक आयोजनों में मातृशक्ति की भूमिका लगातार बढ़ रही है। मेले के कुल 70 छोटे-बड़े आयोजनों में से इस वर्ष सात महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की कमान महिला संयोजकों को सौंपी गई है। पिछले वर्ष के मेले में यह आंकड़ा महज पांच तक सीमित था।
विज्ञापन

हालांकि जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रमों के आवंटन में महिलाओं की संख्या बढ़ाने के लिए कोई स्पष्ट या पूर्व-निर्धारित रणनीति नहीं बनाई गई है। इसके बावजूद महिलाएं अपनी संगठनात्मक क्षमता और सामाजिक सक्रियता के दम पर मंच संचालन व संयोजन में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।
विज्ञापन

विदित रहे कि ऐतिहासिक रूप से मेले में महिलाओं की भूमिका केवल महिला केंद्रित कार्यक्रमों जैसे कवयित्री सम्मेलन, महिला कबड्डी या बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सम्मेलनों तक ही सीमित मानी जाती थी। मुख्यधारा के बड़े धार्मिक, ऐतिहासिक और युवाओं से जुड़े कार्यक्रमों के संयोजन का दायित्व प्रायः पुरुषों के पास ही रहता आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वर्ष महिला संयोजकों ने न केवल परंपरागत महिला मंचों को गरिमा के साथ संभाला, बल्कि ब्रज संस्कृति के शीर्ष आयोजन महारास, हाथरस का इतिहास, युवा सम्मेलन और मेरी माटी-मेरा देश जैसे कार्यक्रमों की पूरी बागडोर भी अपने हाथों में ली है। महिला संयोजकों का यह बढ़ता प्रभाव शहर की समाजसेवी महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनकर उभरा है।

इस वर्ष इन आयोजनों की कमान संभाल रहीं महिलाएं
-महारास : विदुषी पांडेय
-हाथरस का इतिहास : मनु दीक्षित
-युवा सम्मेलन : श्रुति मिश्र
-बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ : शालिनी पाठक
-कवयित्री सम्मेलन : मीरा दीक्षित
-महिला कबड्डी : रितु गौतम
-मेरी माटी-मेरा देश : रूपम कुशवाहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed