{"_id":"69a1cf4a97993a8d510e98bf","slug":"woman-went-with-her-lover-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: सुहागरात पर हुआ झगड़ा, पास आने पर पत्नी ने चाकू से किया हमला, तीन दिन बाद प्रेमी संग गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: सुहागरात पर हुआ झगड़ा, पास आने पर पत्नी ने चाकू से किया हमला, तीन दिन बाद प्रेमी संग गई
Fri, 27 Feb 2026 10:37 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 27 Feb 2026 10:37 PM IST
सार
मोनिका ने खुद आलू-बैंगन की सब्जी बनाई और बड़े प्यार से पूरे परिवार को परोसी। खुद पेट में दर्द का बहाना बनाकर उसने सबको खाना खिलाया। खाना खाते ही सुनील और उसका पूरा परिवार गहरी नींद में सो गया। सुबह जब सुनील की आंख खुली, तो मोनिका घर से गायब थी।
विज्ञापन
रुपये और गहने लेकर दुल्हन फरार प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्र के नाई का नगला में चार दिन पहले विदा होकर आई दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। सुबह जब वह नहीं मिली तो ससुरालियों ने नशीला पदार्थ देने तथा 11 लाख रुपये के जेवरात ले जाने का आरोप लगाया और पुलिस में शिकायत कर दी।
विज्ञापन
नई बस्ती नाई का नगला निवासी सुनील कुमार की शादी 21 फरवरी 2026 को चंदपा क्षेत्र के गांव परसारा निवासी मोनिका के साथ हुई थी। 27 फरवरी की दोपहर कोतवाली पहुंचे सुनील ने पत्नी पर आरोप लगाते हुए कहा कि 23 फरवरी की रात को पत्नी ने उन्हें दूर रहने के लिए धमकाया था। जब वह पास गया तो मोनिका ने अचानक अपने पर्स से चाकू निकालकर उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
उस समय बीच-बचाव में सुनील के हाथ में चोट आई थी। अगले दिन ससुराल वालों के समझाने पर मामला शांत हुआ था। सुनील ने कहा कि 25 फरवरी को वह पत्नी को उसके मायके भी ले गए। उसी रात मोनिका ने खुद आलू-बैंगन की सब्जी बनाई और बड़े प्यार से पूरे परिवार को परोसी। खुद पेट में दर्द का बहाना बनाकर उसने सबको खाना खिलाया। खाना खाते ही सुनील और उसका पूरा परिवार गहरी नींद में सो गया। 26 फरवरी की सुबह जब सुनील की आंख खुली, तो मोनिका घर से गायब थी।
विज्ञापन
घर की अलमारी की जांच करने पर पता चला कि वह मां के पुस्तैनी सोने-चांदी के जेवरात, जिनमें सोने की हसलिया, पेंडल, अंगूठी, नाक की नथ और चांदी की भारी पायलें शामिल थीं, साथ ही 18 हजार की नकदी भी थी। सुनील का आरोप है कि मोनिका ने अपने प्रेमी सुग्रीव के साथ मिलकर इस पूरी साजिश को अंजाम दिया है। सुग्रीव गांव परसारा का ही है तथा रिश्ते में उनकी पत्नी का चाचा लगता है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उनके ससुर ने भी इस बात की पुष्टि की है कि सुग्रीव भी अपने घर से गायब है।
महिला ने जबरन शादी का लगाया आरोप
शिकायत के बाद कोतवाली सदर पुलिस ने छानबीन शुरू की। पुलिस ने फोन से महिला से संपर्क साधा। महिला ने पुलिस को बताया कि शादी के दूसरे दिन ही उसने पति को प्रेमी के बारे में बताया दिया था। साथ ही साथ रहने से इंकार कर दिया था। 25 फरवरी की रात को भी इसी बात पर कहासुनी हुई थी। फिलहाल फोन पर युवती ने स्वीकारा की वह प्रेमी के साथ है, लेकिन जेवरात ले जाने व नशीला पदार्थ देने की बात से इंकार किया है। एएसपी रामानंद कुशवाहा ने बताया कि महिला शहर से बाहर है। उसे कोतवाली बुलाया गया है। यहां पूछताछ होने के बाद आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।