फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Women: Growing craze for multicolored anklets for Karva Chauth

महिला: करवाचौथ पर मल्टीकलर पायलों का बढ़ा क्रेज

Fri, 16 Oct 2026 03:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 16 Oct 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
Women: Growing craze for multicolored anklets for Karva Chauth
शहर की ज्वेलरी दुकान पर सजीं इटालियन चांदी की पायल। संवाद - फोटो : Samvad
करवाचौथ को लेकर सराफा बाजार में खरीदारी तेज हो गई है। इस बार पारंपरिक भारी पायलों के साथ इटालियन सिल्वर की मल्टीकलर और एंटीक फिनिश वाली पायलें महिलाओं को आकर्षित कर रही हैं। हल्के वजन और आधुनिक डिजाइन के कारण युवतियां इन्हें पसंद कर रही हैं। नवरात्र से ही दुकानों पर इनकी खरीदारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

सराफा कारोबारियों के अनुसार, चांदी के बेस पर रंगीन मीनाकारी, स्टोन वर्क और रोज गोल्ड फिनिश वाली पायलों की मांग है। इनका डिजाइन पारंपरिक और वेस्टर्न, दोनों तरह के परिधानों के साथ जंचता है। बाजार में पांच से नौ हजार रुपये तक की रेंज में कई डिजाइन उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

हल्के वजन और नए डिजाइन की मांग
ज्वैलर अर्पित अग्रवाल के अनुसार, महिलाएं अब भारी घुंघरू वाली पायलों के साथ हल्के और आधुनिक डिजाइन भी पसंद कर रही हैं। मल्टीकलर फिनिश वाली पायलों की मांग बढ़ी है। पांच से नौ हजार रुपये तक के विकल्प ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। गृहणी मंजू गुप्ता ने बताया कि उन्होंने करवाचौथ के लिए इटालियन डिजाइन की पायल चुनी है। इसकी खासियत यह है कि इसे त्योहार के अलावा रोजमर्रा में भी पहना जा सकता है। रंगों और बारीक डिजाइन से इसे आधुनिक लुक मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed