{"_id":"6ad148d9b007c14daf0a0fc4","slug":"police-stations-approved-for-agsauli-and-ladpur-following-the-one-for-bisawar-hathras-news-c-56-1-sali1016-155736-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बिसावर के बाद अगसौली व लाड़पुर में थानों को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बिसावर के बाद अगसौली व लाड़पुर में थानों को मंजूरी
Fri, 16 Oct 2026 03:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 16 Oct 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
प्रशांत भारती
हाथरस। जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों में पुलिस की पहुंच को सुलभ करने के लिए शासन स्तर पर दो नए थानों की स्वीकृति मिल गई है। सादाबाद के बिसावर के बाद अब सिकंदराराऊ में अगसौली व हाथरस जंक्शन के लाड़पुर में थानों को मंजूरी मिल गई है।
इन थानों के निर्माण के लिए उपयुक्त जमीन की तलाश अब भी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। जमीन मिलते ही जिले में थानों की संख्या 14 हो जाएगी। प्रशासन द्वारा इन तीनों स्थानों पर जल्द जमीन की व्यवस्था कर निर्माण कार्य शुरू किए जाने की उम्मीद है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सके।
अगसौली (सिकंदराराऊ) : सिकंदराराऊ कोतवाली से 15 किलोमीटर दूर स्थित अगसौली कस्बे के आसपास लगभग 27 गांव हैं। यहां थाना बनने से कासगंज रोड पर रहने वाली करीब 50 हजार की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। उत्तर में कपसिया, इसेपुर और वाजिदपुर तक के दूर-दराज के गांव सुरक्षा के दायरे में आएंगे। साथ ही, यह दुर्घटना बहुल क्षेत्र भी है, जिससे हादसों पर नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
लाड़पुर : जलेसर-एटा मार्ग स्थित लाड़पुर में नया थाना बनने से इस मार्ग के 22 से अधिक गांवों को सुरक्षा मिलेगी। वर्तमान में यह क्षेत्र हाथरस जंक्शन कोतवाली के अंतर्गत आने वाली लाड़पुर चौकी से लगभग आठ किलोमीटर दूर है। सड़क के संकरे होने और वाहनों का दबाव अधिक रहने के कारण यहां दुर्घटनाओं और अपराध का ग्राफ अधिक है, जिसे नए थाने से नियंत्रित किया जाएगा।
बिसावर (सादाबाद) : सादाबाद से 14 किलोमीटर दूर मथुरा बॉर्डर पर स्थित बिसावर कस्बा गांजा तस्करी के संवेदनशील मामलों और घुंघरू उद्योग के लिए प्रसिद्ध है। पूर्ववर्ती समय में व्यापारियों के साथ चांदी लूट की वारदातों को देखते हुए इसे रिपोर्टिंग चौकी बनाया गया था। इसे पूर्ण थाना बनाने की मांग दो दशक पुरानी है, जिसे मंजूरी तो मिल चुकी है, लेकिन लगभग एक साल बीत जाने के बाद भी इसके लिए जमीन उपलब्ध नहीं हो सकी है।
तीनों थानों की स्थापना को स्वीकृति मिल गई है। इनकी स्थापना के लिए भूमि की तलाश की जा रही है। जल्द ही भूमि निर्धारित कर रिपोर्ट भेजी जाएगी।
-चिरंजीवनाथ सिन्हा, एसपी