फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Registration of 76 school vehicles suspended, three cancelled

Hathras News: 76 स्कूली वाहनों के पंजीयन निलंबित, तीन के निरस्त

Fri, 16 Oct 2026 03:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 16 Oct 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
Registration of 76 school vehicles suspended, three cancelled
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
बच्चों की सुरक्षा के लिए परिवहन विभाग ने जिले में अनफिट, बिना फिटनेस और बिना परमिट के सड़कों पर दौड़ रहे स्कूली वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की है। एक अप्रैल से 30 सितंबर तक चलाए गए अभियान के दौरान नियमों की अनदेखी करने पर 76 वाहनों के पंजीकरण निलंबित किए गए हैं, जबकि तीन के पंजीकरण निरस्त किए गए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा 96 स्कूली वाहनों के चालान काटे गए हैं, जबकि 52 वाहनों को सीज कर दिया गया है। जिले के 212 स्कूलों में 615 स्कूली वाहन संचालित हो रहे हैं (जिनमें छह अनुबंधित वाहन शामिल हैं)। विभागीय जांच व निरीक्षण के दौरान 98 स्कूली वाहन ऐसे पाए गए, जो सड़कों पर संचालन के योग्य नहीं थे।
विज्ञापन

संचालन के अयोग्य पाए गए वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विभाग ने अनफिट व बिना परमिट वाले 198 स्कूल संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।

जो भी स्कूली वाहन बिना फिटनेस, परमिट या तय मानकों के विपरीत चलते हुए मिलेंगे, उनके खिलाफ पंजीयन निरस्तीकरण व वाहन सीज करने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-लक्ष्मण प्रसाद, एआरटीओ।


स्कूली वाहनों की जांच के लिए चलेगा अभियान
डीएम सत्यप्रकाश पटेल ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए मानकों का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों और वाहन संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। स्कूली वाहनों की फिटनेस, चालक-परिचालकों के स्वास्थ्य परीक्षण और निर्धारित क्षमता के अनुसार बच्चों को बैठाने की जांच होगी। पूर्व में स्कूली वाहनों से हुई दुर्घटनाओं की जांच कर रिपोर्ट भी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed