{"_id":"6878ed700d906824160e196f","slug":"woman-lover-arrested-in-nagla-kali-double-murder-case-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: नगला कली के दोहरे हत्याकांड में महिला का प्रेमी करन भी गिरफ्तार, दो पहले ही भेजे जा चुके हैं जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: नगला कली के दोहरे हत्याकांड में महिला का प्रेमी करन भी गिरफ्तार, दो पहले ही भेजे जा चुके हैं जेल
Thu, 17 Jul 2025 09:10 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 17 Jul 2025 09:10 PM IST
सार
अपने प्रेमी करन के साथ गांव नगला कली में रह रही गौरी की 3 जुलाई को उसके पति आदित्य उर्फ जातू ने चाकू से प्रहार कर हत्या कर दी थी। इस दौरान एक हमलावर अमन को भी पीट-पीटकर मार दिया गया था।
विज्ञापन
पकड़ा गया प्रेमी करन कुमार
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहपऊ कोतवाली पुलिस ने नगला कली में गत 3 जुलाई को हुए दोहरे हत्याकांड में मारी गई महिला गौरी के प्रेमी करन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के दौरान करन पर एक हमलावर को पीट-पीटकर मार डालने का आरोप लगा था।
विज्ञापन
सीओ अमित कुमार पाठक ने 17 जुलाई को करन को जलेसर मार्ग पर थरौरा की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया है। अपने प्रेमी करन के साथ गांव नगला कली में रह रही गौरी की 3 जुलाई को उसके पति आदित्य उर्फ जातू ने चाकू से प्रहार कर हत्या कर दी थी। इस दौरान एक हमलावर अमन को भी पीट-पीटकर मार दिया गया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें... गौरी मर्डर केस: तीन साल पहले आदित्य से इश्क और शादी...फिर उसके भाई को ही दिल दे बैठी, ऐसे खत्म हुआ लव ट्रायंगल
विज्ञापन
इस मामले में गौरी के पिता नुमाइश रोड अलीगढ़ निवासी राजू ने चार जुलाई को आदित्य, आशीष, अमन और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अगले दिन पांच जुलाई को अमन के पिता श्रीकृष्ण निवासी नसरतपुर थाना कासगंज ने गौरी के प्रेमी के खिलाफ बेटे की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस आदित्य एवं उसके एक साथी आशीष निवासी तमना गढ़ी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब अमन की हत्या में करन निवासी हसनपर बारू, थाना सादाबाद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया और वहां से उसे जेल भेज दिया गया।