{"_id":"693edda97c2578f77f08ef62","slug":"woman-injured-in-car-accident-dies-during-treatment-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Car Accident: कार की टक्कर से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत, भतीजा घायल, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Car Accident: कार की टक्कर से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत, भतीजा घायल, रिपोर्ट दर्ज
Sun, 14 Dec 2025 09:25 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 14 Dec 2025 09:25 PM IST
सार
कांता देवी अपने भतीजे जगवीर के साथ बाइक से राया में हुई गमी से वापस आ रहे थी। कार के चालक ने तेज गति से गलत दिशा में आकर उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। उपचार के दौरान कांता देवी की मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के राया-सादाबाद रोड पर 8 दिसंबर की शाम हुए सड़क हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया। पीड़ित परिवार की ओर से कोतवाली सादाबाद में 14 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
दर्ज कराई रिपोर्ट में कूपा गली गौतम नगर निवासी शिवचरन ने बताया कि 8 दिसंबर की शाम करीब छह बजे उसकी पत्नी कांता देवी अपने भतीजे जगवीर निवासी कूपा गली गौतम नगर सादाबाद के साथ बाइक से राया में हुई गमी से वापस आ रहे थे। राया-सादाबाद रोड पर ग्राम मोनिया से पहले काली माता मंदिर के पास पहुंचे, तभी सादाबाद की ओर से आ रही कार के चालक ने तेज गति से गलत दिशा में आकर उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
जिससे जगवीर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पीछे बैठी कांता देवी की मौके पर ही मौत हो गई। घायल जगवीर को सीएचसी सादाबाद पहुंचाया गया। अब उसका उपचार आगरा में हो रहा है। कोतवाल योगेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन