{"_id":"69d575727d0c1879720174c2","slug":"woman-injured-after-shed-collapses-in-jatoi-tree-falls-on-house-in-kareel-hathras-news-c-2-1-ali1027-947230-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: जटोई में शेड टूटने से महिला घायल, करील में मकान पर गिरा पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: जटोई में शेड टूटने से महिला घायल, करील में मकान पर गिरा पेड़
Wed, 08 Apr 2026 02:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
टिनशेड गिरने से घायल अंगूरी देवी। संवाद
- फोटो : Samvad
मुरसान के जटोई और करील सहित कई गांव में आंधी ने भारी तबाही मचाई है। सीमेंटिड शेड टूट गए और घरों व पशु बाड़े की दीवार गिर गईं।
गांव जटोई निवासी अंगूरी देवी (75) अपने पशु बाड़े के पास बैठी थीं, तभी आंधी ने सीमेंटिड शेड को तोड़ दिया। नाती मनोज ने बताया कि मलबा सिर पर गिरने से उन्हें चोटें आईं। उनका प्राथमिक उपचार कराया। गांव के कई अन्य घरों को भी नुकसान पहुंचा। बलवीर सिंह के घर का शेड टूटकर बिखर गया और दीवार रास्ते में गिर गई। उनके पड़ोसी धर्मेंद्र का भी शेड उड़ गया।
जटोई गांव के पूर्व प्रधान मुकेश कुमार पौनियां के पशु बाड़े की दीवार भी गिर गई। इसके अलावा, पूर्व प्रधान मुकेश पौनियां के पड़ोसी रन सिंह के बाड़े की दीवार भी पीछे खेत में जा गिरी है। मुरसान के करील गांव में तूफान के दौरान एक बड़ा नीम का पेड़ नंदकिशोर जाटव के घर पर गिर गया। इस घटना में मकान और उसमें रखा घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गया।नंदकिशोर जाटव ने बताया कि इस हादसे में उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
कलेक्ट्रेट के पास गांव दर्शना में सड़क किनारे एक नीम का विशाल पेड़ तेज आंधी के कारण सड़क पर गिर गया। जिसके कारण वाहनों को धीमी गति से निकालना पड़ा। गांव दयालपुर के निकट भी एक बबूल का पेड़ सड़क पर गिरने से विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई।