{"_id":"640dd6c6b07396e9b70d41ac","slug":"woman-gave-birth-to-a-child-in-an-ambulance-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पीएचसी ले जाते समय, महिला ने दिया एंबुलेंस में बच्चे को जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पीएचसी ले जाते समय, महिला ने दिया एंबुलेंस में बच्चे को जन्म
Sun, 12 Mar 2023 07:12 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 12 Mar 2023 07:12 PM IST
सार
चंदपा के गांव नगला मोतीराय की रहने वाली महिला को प्रसव पीड़ा होने पर 108 एंबुलेंस को बुलाया गया। गर्भवती महिला को एंबुलेंसी से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उसे तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। एंबुलेंस में ही महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। प्रसव के दौरान महिला ने बालक को जन्म दिया।
विज्ञापन
एंबुलेंस में जन्मा बच्चा और मां
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस में चंदपा क्षेत्र के गांव की गर्भवती महिला को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था। रास्ते में तेज प्रसव पीड़ा के दौरान ईएमटी, आशा और चालक की सहायता से एंबुलेंस में ही महिला की डिलीवरी कराई गई। एंबूलेंस में ही महिला ने बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन
चंदपा के गांव नगला मोतीराय की रहने वाली सुनीता देवी पत्नी स्वामीदास को प्रसव पीड़ा होने पर 108 एंबुलेंस को बुलाया गया। गर्भवती सुनीता को एंबुलेंसी से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उसे तेज प्रसव पीड़ा होने लगी।
विज्ञापन
इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) सौरभ कुमार, आशा पुष्पा देवी और चालक भूपेंदर सिंह ने एंबुलेंस में ही महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। प्रसव के दौरान महिला ने बालक को जन्म दिया। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं। प्रसव के बाद दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंदपा पर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन