{"_id":"65218dbbc02f937d4c0d8066","slug":"woman-dies-son-and-grandson-injured-in-bike-collision-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बाइक की टक्कर से महिला की मौत, बेटा-नाती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बाइक की टक्कर से महिला की मौत, बेटा-नाती घायल
Sat, 07 Oct 2023 10:26 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 07 Oct 2023 10:26 PM IST
सार
अलीगढ़ जिले के आमामदापुर अकराबाद निवासी महिला कृष्णा देवी (69) पत्नी दुर्गपाल अपने बेटे संजय कुमार शर्मा (35) के साथ बाइक से रिश्तेदारी में एटा जा रही थीं। कृष्णा देवी की गोद में उनका चार वर्षीय नाती अनमोल भी बैठा था। गांव हुसैनुपर के पास पीछे से आ रही बाइक ने संजय की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस के राष्ट्रीय राजमार्ग 91 पर अलीगढ़ रोड के गांव हुसैनपुर के समीप एटा की तरफ जा रही बाइक को पीछे से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर बैठी महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौत हो गई। बाइक चला रहा बेटा और गोद में बैठा चार वर्षीय बच्चा भी घायल हो गया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
अलीगढ़ जिले के आमामदापुर अकराबाद निवासी महिला कृष्णा देवी (69) पत्नी दुर्गपाल अपने बेटे संजय कुमार शर्मा (35) के साथ बाइक से रिश्तेदारी में एटा जा रही थीं। कृष्णा देवी की गोद में उनका चार वर्षीय नाती अनमोल भी बैठा था। गांव हुसैनुपर के पास पीछे से आ रही बाइक ने संजय की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
परिणामस्वरूप कृष्णा देवी सड़क पर जा गिरीं और उनका सिर तेजी से सड़क से टकरा गया। गंभीर हालत में कृष्णा देवी को हाईवे एंबुलेंस हाथरस जिला चिकित्सालय लेकर पहुंची। वहां कृष्णा देवी को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में संजय और उनका बेटा अनमोल घायल हो गए। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन