{"_id":"69af2b9028857b058301b3d3","slug":"woman-dies-during-treatment-uproar-sikandhra-rahu-news-c-63-1-sali1025-104551-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: इलाज के दौरान महिला की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: इलाज के दौरान महिला की मौत, हंगामा
Tue, 10 Mar 2026 01:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
0 सोमवार को हाथरस रोड स्थित एक निजी चिकित्सालय में इलाज के दौरान महिला की मौत के बाद उसके परिजनों ने इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार विनीता पत्नी अशोक निवासी गांव कचोरा चमनपुरा को पेट में दर्द होने पर सोमवार को हाथरस रोड स्थित एक निजी चिकित्सालय में इलाज के लिए लाया गया। हालात सही न होने पर उसे एंबुलेंस में डाल दिया और परिजनों से कहा गया कि इसे बाहर ले जाओ। महिला का पति उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा तो वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पति की शिकायत पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन अन्य परिजनों ने कोई कार्रवाई न करने की बात कही, जिसके बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने कहा कि मृतका के मायके वाले भी आ गए थे। उन्होंने कोई भी कानूनी कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया। संवाद