फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Woman condition worsens in train

Hathras: ट्रेन में बिगड़ी महिला की हालत, हुई मौत, सरकारी न मिली तो निजी एंबुलेंस से ले जाना पड़ा शव

Mon, 08 Apr 2024 10:40 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 08 Apr 2024 10:40 PM IST
सार

महिला के शव को घर ले जाने के लिए पति अस्पताल में घंटों तक चिकित्सकों से सरकारी एंबुलेंस की मांग करता रहा। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आखिर में निजी एंबुलेंस से शव को परिजन घर लेकर गए।

विज्ञापन
Woman condition worsens in train
निजी एंबुलेंस में शव को ले जाते परिजन - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

मथुरा से कासगंज जा रही पैसेंजर ट्रेन में 8 अप्रैल की एक महिला की तबीयत अचानक बिगड़ी गई। अस्पताल ले जाने पर महिला को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सरकारी एंबुलेंस न मिलने पर पति निजी एंबुलेंस से शव को घर लेकर गया।

विज्ञापन


अलीगढ़ के दादों थाना क्षेत्र के गांव सांकरा निवासी 19 वर्षीय नेहा पत्नी राजू गंभीर बीमारी से पीड़ित थी। 8 अप्रैल को पति वृंदावन स्थित एक अस्पताल में दिखाने गए थे। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर होने पर उसे अन्य चिकित्सालय में दिखने की सलाह दी। 8 अप्रैल शाम को मथुरा से कासगंज की ओर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में दोनों कासगंज के एक अस्पताल में जा रहे थे। इसी बीच हाथरस जंक्शन पर ट्रेन में महिला की तबीयत बिगड़ गई। 
विज्ञापन


सूचना पर जीआरपी भी मौके पर पहुंच गई। इलाज के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। शव को घर ले जाने के लिए पति राजू अस्पताल में घंटों तक चिकित्सकों से सरकारी एंबुलेंस की मांग करता रहा। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आखिर में निजी एंबुलेंस से शव को परिजन घर लेकर गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में सीएमएस डॉ. सूर्यप्रकाश का कहना है कि जिले से बाहर का शव भेजने के लिए अनुमति लेनी पड़ती है। कई बार अनुमति लेने के बाद चालक को आने में देरी हो जाती है। शव को निजी एंबुलेंस से लेकर जाने का मामला संज्ञान में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed