फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Woman burnt to death, accused of murder

Hathras: महिला की जलकर मौत, हत्या का आरोप, भाई ने पति और सास-ससुर के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

Sun, 01 Oct 2023 11:18 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 01 Oct 2023 11:18 PM IST
सार

बहन ने बताया कि बहनोई ने उसको पीटा है और सास-ससुर रात में कह रहे थे कि इसका किस्सा खत्म कर दो। रोज-रोज की कलह खत्म हो जाएगी। बहन ने उससे यह भी कहा कि भाई तू आ जा, नहीं तो मेरे साथ कोई अनहोनी हो जाएगी। 

विज्ञापन
Woman burnt to death, accused of murder
मृतका प्रीती - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस रोड स्थित वसंत विहार कॉलोनी में रविवार की सुबह एक महिला की जलकर मौत हो गई। भाई ने पति और सास-ससुर पर दहेज की मांग पूरी न होने पर जलाकर विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


मृतका के भाई राधा नगर कॉलोनी, अलीगढ़ निवासी हिमांशु कौशिक पुत्र प्रदीप कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि उसने अपनी बहन प्रीती की शादी वर्ष 2013 में शशिकांत भारद्वाज पुत्र योगेश भारद्वाज के साथ पर्याप्त दान दहेज देकर की थी। शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुराल वाले प्रीती का मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करने लगे। इस दौरान प्रीती के तीन बच्चे हुए। 
विज्ञापन


ज्यादा परेशान करने के कारण कई वर्ष पूर्व पुलिस में शिकायत की गई। इस प्रकरण में महिला थाने में समझौता कराया गया, लेकिन उसके बाद भी बहन का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। रविवार की सुबह उसके पास बहन का फोन आया। बहन ने बताया कि बहनोई ने उसको पीटा है और सास-ससुर रात में कह रहे थे कि इसका किस्सा खत्म कर दो। रोज-रोज की कलह खत्म हो जाएगी। बहन ने उससे यह भी कहा कि भाई तू आ जा, नहीं तो मेरे साथ कोई अनहोनी हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचा, तो बहन जली हुई अवस्था में तड़प रही थी और आंगन में खून पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की रिपोर्ट पति शशिकांत, ससुर योगेश और सास मीना भारद्वाज के खिलाफ दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed