{"_id":"6ad5fb64356560599f0fa27c","slug":"youth-committed-suicide-after-dispute-with-wife-over-alcohol-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: शराब को लेकर पत्नी से हुआ झगड़ा, युवक ने फंदे पर लटककर दी जान, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"Cricket Statistics","title_hn":"क्रिकेट आंकडे","slug":"cricket-stats"}}
हाथरस: शराब को लेकर पत्नी से हुआ झगड़ा, युवक ने फंदे पर लटककर दी जान, परिवार में मचा कोहराम
Mon, 19 Oct 2026 04:44 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 19 Oct 2026 04:44 PM IST
सार
गिरिजेश पिछले कुछ साल से गिजरौली में किराए पर रह रहा था। गिरिजेश को शराब की लत थी। शराब को लेकर घर में अक्सर कहासुनी और मारपीट होती थी। शराब को लेकर पत्नी से झगड़ा हुआ। झगड़े के बाद गिरिजेश अपने कमरे में चला गया ।
विज्ञापन
खुदकुशी
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
हाथरस कोतवाली सदर के गिजरौली में शनिवार देर रात एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद आत्महत्या कर ली। युवक ने फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय गिरिजेश कुमार के रूप में हुई है। वह मूलरूप से सहपऊ के नगला मनी का निवासी था। गिरिजेश पिछले कुछ साल से गिजरौली में किराए पर रह रहा था। उसके ससुर ऋषि कुमार ने बताया कि गिरिजेश को शराब की लत थी। शराब को लेकर घर में अक्सर कहासुनी और मारपीट होती थी।
विज्ञापन
शनिवार रात करीब 11 बजे भी शराब को लेकर पत्नी से झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद गिरिजेश अपने कमरे में चला गया था। सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग आई है। प्रारंभिक छानबीन में शराब के नशे में पत्नी से झगड़े के बाद आत्महत्या की बात सामने आई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन