फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Woman accused of Hathras Satsang accident gets conditional interim bail

हाथरस सत्संग हादसा: आरोपी महिला को मिली सशर्त अंतरिम जमानत, 4 जुलाई से है जेल में बंद

Mon, 30 Sep 2024 09:18 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 30 Sep 2024 09:18 PM IST
सार

उच्च न्यायालय ने आरोपी महिला मंजू यादव को सशर्त अंतरिम जमानत दे दी है कि वह जांच के दौरान जांच अधिकारी के साथ सहयोग करेगी। वह प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से किसी भी ऐसे व्यक्ति को कोई प्रलोभन, धमकी नहीं देगी। उसे अपना पासपोर्ट, यदि कोई हो, न्यायालय को सौंपना होगा।

विज्ञापन
Woman accused of Hathras Satsang accident gets conditional interim bail
हाथरस हादसे से पहले सत्संग का दृश्य - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस में सिकंदराराऊ के फुलरई मुगलगढ़ी सत्संग में हुए हादसे की एक महिला आरोपी मंजू यादव की अंतरिम जमानत उच्च न्यायालय ने स्वीकृत कर दी है।

विज्ञापन


उच्च न्यायालय ने आरोपी महिला की जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए  सशर्त अंतरिम जमानत दे दी है। आरोपी महिला के अधिवक्ता ने उच्च न्यायालय में तर्क दिया कि वह निर्दोष है तथा उसे वर्तमान मामले में झूठा फंसाया गया है। आवेदक लगभग 45 वर्ष की विवाहित महिला है तथा उसका नाम एफआईआर में नहीं है, यहां तक कि उसकी कोई भूमिका भी नहीं है। 
विज्ञापन


जांच के दौरान जांच अधिकारी ने 02 जुलाई के आध्यात्मिक आयोजन का एक पैम्फलेट प्राप्त किया है, जिसमें आवेदक का नाम सीरियल नंबर 76 पर दर्शाया गया है तथा सूची में दिखाए गए उसके नाम के आधार पर ही आवेदक को फंसाया गया है। आवेदक 4 जुलाई से जेल में बंद है तथा उसका कोई पूर्व आपराधिक इतिहास नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्च न्यायालय ने आरोपी महिला मंजू यादव को सशर्त अंतरिम जमानत दे दी है कि वह जांच के दौरान जांच अधिकारी के साथ सहयोग करेगी और जब भी आवश्यक हो, जांच अधिकारी को रिपोर्ट करेगी। वह प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से किसी भी ऐसे व्यक्ति को कोई प्रलोभन, धमकी नहीं देगी। उसे अपना पासपोर्ट, यदि कोई हो, न्यायालय को सौंपना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed