फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   withdraw commercial electric connection till 1st september

एक सितंबर तक व्यवसायिक कनेक्शन नहीं हटाया तो होगा आंदोलन

Mon, 17 Aug 2020 11:46 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
withdraw commercial electric connection till 1st september
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

क्षेत्र के कोटेदारों ने घरेलू कनेक्शनों को व्यवसायिक करने के विरोध में अधिशासी अभियंता तनवीर सिंह को ज्ञापन देकर चेतावनी दी है। ज्ञापन में कोटेदारों का कहना है कि 15 दिन का समय बीतने के बाद भी इस संबंध में बिजली विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की है। कोटेदारों ने कहा कि अगर एक सितंबर तक कोई कार्रवाई नहीं की गई तो कार्यालय के सामने भूख हड़ताल कर आंदोलन करेंगे।

दरअसल, आदर्श कोटेदार एवं उपभोक्ता वेलफेयर एसोसिएशन ने 31 जुलाई को ज्ञापन देकर मांग की थी कि राशन विक्रेताओं के घरेलू कनेक्शनों को कॉमर्शियल कनेक्शन न किया जाए। संगठन ने एक पखवाड़े का समय देकर कार्रवाई करने की मांग की थी। वेलफेयर एसोसिएशन की प्रदेश इकाई ने भी इसका विरोध किया था। इसकी प्रति मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री एवं महाप्रबंधक विद्युत वितरण को दी थी। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस कारण दोबारा ज्ञापन देकर समस्या के निदान की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष गीतम सिंह छौंकर के नेतृत्व में वेदपाल कनाड़िया, विजय यादव, नरेंद्र सिंह, प्रेमशंकर, नीतू चौधरी, मुकेश कुमार, राकेश, कनक, मुनीश गुप्ता, गोविंदा शर्मा, नेत्रपाल सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed