{"_id":"57b0b68c4f1c1b4e446eb296","slug":"will-remain-in-the-echo-of-bomb-bomb-innocent-shiwalyon","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवालयों में रहेगी बम-बम भोले की गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवालयों में रहेगी बम-बम भोले की गूंज
अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Sun, 14 Aug 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन का चौथा और आखिरी सोमवार है। शहर और देहात क्षेत्र के शिव मंदिरों पर भक्तों का तांता लगेगा। आखिरी सोमवार को मंदिरों में मनोहारी शृंगारों की अविरल छटा बिखरेगी। धार्मिक आयोजनों की भी धूम रहेगी। हालांकि धार्मिक आयोजन रविवार से ही शुरू हो गए। कहीं अखंड रामायण पाठ की धूम रही तो कहीं शिव विवाह की।
सोमवार को मंदिरों में कहीं रुद्राभिषेक होगा तो कहीं शिव जागरण की धूम रहेगी। आखिरी सोमवार को भोलेनाथ ज्यादातर जगहों पर रुई के शृंगारों में दिखेंगे, जबकि कहीं फूलबंगला तो कहीं बर्फ के भी शृंगार होंगे। इसके लिए एक दिन पहले से ही मंदिरों में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
पूरे दिन शिव मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई।
मंदिरों की साफ-सफाई के साथ-साथ मनोहारी पोशाकें बनाई गई। शिव मंदिरों पर विद्युत की झालर लगी हुई हैं। आज शाम मंदिर आकर्षक विद्युल झालरों की रोशनी से जगमग रहेंगे। घरों में महिलाओं ने शिव की आराधना के लिए तैयारियां की हैं। महादेव को प्रसन्न करने के लिए पूजा अर्चना की थालियां सजाई गई। शहर व देहात के शिव मंदिरों पर शिव भक्त कोई दूध तो कोई गंगाजल से अभिषेक करेगा। रविवार की शाम को बाजार मेें बेलपत्र, फूलमाला, धतूरा, भांग, काले तिल, फल आदि की खूब बिक्री हुई।