{"_id":"5d0b76ab8ebc3e0740392673","slug":"will-be-tomorrow-zip-voting-on-the-motion-of-no-confidence-against-the-president-hathras-news-ali2062769113","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल होगा जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल होगा जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल होगा जिपं. अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान
रामवीर और ओमवती दोनों के खेमे लगे जोड़-तोड़ में, प्रशासन ने भी पूरी की तैयारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ 22 जून शनिवार को अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान होगा। इसके चलते राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष ओमवती यादव जहां अपनी कुर्सी बचाने की जुगत लगा रही हैं तो पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय खेमे की कोशिश है कि जिला पंचायत अध्यक्ष का पद उनके परिवार के पास आ जाए। इधर, प्रशासन ने भी मतदान के दौरान सुरक्षा आदि को लेकर अपनी तैयारी पूरी कर ली है।
उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत अध्यक्ष पर को लेकर इस बार शुरू से ही खींचतान रही है। इस बार पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय के भाई विनोद उपाध्याय जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुए, लेकिन उसके बाद सपा जिलाध्यक्ष ओमवती यादव जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हो गई। अब लोकसभा चुनाव के बाद फिर से इस पद को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। पिछले दिनों रामवीर उपाध्याय की अगुवाई में 25 में से 16 सदस्य डीएम के समक्ष पेश हुए थे और इन लोगों ने जिला पंचायत अध्यक्ष ओमवती यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग की थी।
इन सदस्यों ने डीएम से कहा था कि अब ओमवती यादव अल्पमत में आ गई हैं और प्रस्ताव पर मतदान कराया जाए। तदुपरांत डीएम ने 22 जून को अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान कराने की घोषणा की थी। इसक लिए एक समिति भी गठित कर दी थी। हालांकि उसके बाद कई तर्क लेकर ओमवती यादव ने हाईकोर्ट में यह याचिका दायर की थी कि अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान नहीं कराया जाए, लेकिन कोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया था। ऐसे में 22 जून को जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ जिला पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान होगा। इसे लेकर ओमवती यादव और रामवीर उपाध्याय दोनों के खेमे जोड़-तोड़ कर रहे हैं। हालांकि इस बार रामवीर खेमा मजबूत नजर आ रहा है और माना जा रहा है कि अविश्वास प्रस्ताव को पारित कर यह उपाध्याय खेमा अपने परिवार के किसी सदस्य को इस पद पर काबिज करा लेगा।