फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Wife on the young man's parents had not executed

पत्नी के मायके से नहीं आने पर युवक ने लगाई फांसी

Mon, 05 Dec 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Mon, 05 Dec 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Wife on the young man's parents had not executed
युवक के फांसी लगाने पर खोंडा हजारी पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खोंडा हजारी में एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों के मुताबिक युवक की पत्नी लंबे समय से मायके में रह रही है। इस कारण वह अवसाद का शिकार हो गया था। 
विज्ञापन


25 वर्षीय हरीश पुत्र सुरेंद्र सिंह घरों में रंगाई-पुताई का काम करते थे। उनकी शादी करीब एक साल पहले सादाबाद क्षेत्र के गांव खोंडा मढ़ाका से हुई थी। बड़े भाई बंटी ने पुलिस को बताया है कि शादी के बाद से ही हरीश की पत्नी ससुराल में काफी कम समय रहती थीं। बार-बार वह अपने मायके चली जाती थीं, जिससे हरीश काफी परेशान रहता था।
विज्ञापन


15 दिन पहले भी वह अपने मायके चली गई थीं। हरीश हाल ही में उसे बुलाने गया, लेकिन ससुरालियों ने बेटी को भेजने से इंकार कर दिया और रिश्ता तोड़ देने की बात कही। बंटी के मुताबिक इससे हरीश को गहरा सदमा पहुंचा। वह ससुराल से लौटने के बाद से ही गुमसुम था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार की रात को वह अपने कमरे में सोने को गया तब परिजनों को इस बात का बिल्कुल भी अहसास नहीं था। सुबह करीब आठ बजे परिजनों ने हरीश को अपने कमरे के पंखे से साड़ी के बने फंदे पर झूलते देखा। एसएसआई गजराज सिंह का कहना है कि खोंडा हजारी में युवक ने आत्महत्या की है। परिजनों ने किसी भी तरह की कार्रवाई से इंकार किया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed