फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   wife had conspired with her lover to murder her husband Munendra

ठेकेदार की हत्या का खुलासा: प्रेमी के साथ मिलकर रची थी पति के जान लेनी की साजिश, पत्नी व तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 21 Jul 2024 06:31 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 21 Jul 2024 06:31 PM IST
सार

ठेकेदार मुनेंद्र उपाध्याय की हत्या की साजिश उनकी ही पत्नी प्रियंका उपाध्याय ने अपने दोस्त के साथ मिलकर रची थी। हत्याकांड में शामिल मृतक की पत्नी व अन्य आरोपियों को आगरा रोड स्थित गणेश सिटी से आगे कलवारी की तरफ निर्मित चहारदीवारी के पास से गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
wife had conspired with her lover to murder her husband Munendra
पकड़े गए हत्यारोपी - फोटो : पुलिस

विस्तार

तीन दिन पहले 19 जुलाई को आगरा रोड स्थित गिजरौली-कलवारी मार्ग पर एफसीआई गोदाम के सामने हुई ठेकेदार मुनेंद्र उपाध्याय की हत्या का 21 जुलाई को पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मृतक मुनेंद्र की पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। पत्नी ने पांच लाख रुपये में हत्या कराना तय किया था। 50 हजार रुपये एडवांस दे दिए गए थे। साढ़े चार लाख रुपये हत्या के बाद देना तय हुआ था।

विज्ञापन

विज्ञापन

पुलिस ने मृतक की पत्नी व हत्याकांड में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर तमंचा, कारतूस व एक बाइक बरामद की है। एक आरोपी भानु सहित एक दो अन्य आरोपी फरार हैं। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव ग्वारऊ निवासी मुनेंद्र उपाध्याय (48) पुत्र पुरुषोत्तम दास की शुक्रवार तड़के पांच बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मुनेंद्र जिला पंचायत, नगर पालिका व पीडब्ल्यूडी की ठेकेदारी करते थे। उनके भाई अशोक उपाध्याय पुत्र पुरुषोत्तम दास, निवासी हरिवंश बिहार कॉलोनी आगरा रोड ने मृतक की पत्नी प्रियंका उपाध्याय, साले अमित शर्मा व भानु पुत्र भूपेंद्र उर्फ भूरा निवासी, ऐंहन कोतवाली हाथरस जंक्शन के खिलाफ इसका मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी निपुण अग्रवाल ने एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) व कोतवाली सदर पुलिस को इसके खुलासे की जिम्मेदारी सौंपी। 21 जुलाई को पुलिस ने ठेकेदार मुनेंद्र की पत्नी व तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। मैंडू रोड स्थित अपने कार्यालय में एसपी निपुण अग्रवाल ने बताया कि ठेकेदार मुनेंद्र उपाध्याय की हत्या की साजिश उनकी ही पत्नी प्रियंका उपाध्याय ने अपने दोस्त के साथ मिलकर रची थी। हत्याकांड में शामिल मृतक की पत्नी व अन्य आरोपियों को आगरा रोड स्थित गणेश सिटी से आगे कलवारी की तरफ निर्मित चहारदीवारी के पास से गिरफ्तार किया है। 

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने नाम भोला पचौरी उर्फ रजत पुत्र ओमकांत पचौरी निवासी बामौर थाना सहपऊ, राजीव गौतम पुत्र राजकुमार, निवासी छोटा लाड़पुर ऐंहन थाना हाथरस जंक्शन, रजत कुमार पुत्र मुनेश कुमार निवासी, छोटा लाड़पुर ऐंहन थाना हाथरस जंक्शन व प्रियंका पत्नी मुनेन्द्र उपाध्याय निवासी हरिवंश बिहार कॉलोनी आगरा रोड बताया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो अवैध तमंचा 315 बोर, चार जिंदा कारतूस 315 बोर, एक खोखा कारतूस, एक बाइक बरामद की गई है। इस प्रकरण में भानु पुत्र भुपेंद्र निवासी ऐंहन थाना हाथरस जंक्शन सहित एक दो अन्य आरोपी फरार बताए गए हैं। 

भानू के साथ जाने की वजह से पति मानने लगा था रंजिश

एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान मृतक मुनेंद्र उपाध्याय की पत्नी प्रियंका ने बताया कि उसके भानू पुत्र भूपेंद्र उर्फ भूरा निवासी ऐंहन थाना हाथरस जंक्शन से काफी दिनों से प्रेम संबंध थे। करीब एक डेढ़ साल पहले वह भानू के साथ चली गई थी। कुछ दिन रहने के बाद स्वयं वापस आ गई थी। तब से ही पति भानु से रंजिश मानने लगे थे। पति उसे रोज दारू पीकर पीटते थे और कहते थे कि पहले भानू को मारूंगा फिर तुझे ठिकाने लगा दूंगा..।

एसपी ने निपुण अग्रवाल ने बताया कि प्रियंका ने बताया कि भानु कुछ दिन बाद एक मुकदमे में जेल चला गया तो वह भानू के दोस्त भोला पचौरी उर्फ रजत पुत्र ओमकांत निवासी बामौर थाना सहपऊ से इंस्टाग्राम से बातचीत करने लगी। भानू के संबंध में जानकारी लेती रही। भोला पचौरी की कचहरी हाथरस में फोटो स्टेट/कंप्यूटर की दुकान है। उसी ने ही भानू की जमानत कराने में पैरवी की थी। भोला द्वारा भानू की पैरवी करने पर प्रियंका के भोला से भी संबंध हो गए। करीब एक डेढ़ माह पहले भानू की जमानत हो गई और वह उससे बातचीत करने लगी। जब भानू का फोन नहीं लगता तो भोला के माध्यम से बात करती थी। उसने भानू को मुनेंद्र द्वारा उसकी हत्या करने की बात भी बता दी थी।

पत्नी बोली, मुनेंद्र आभूषण गिरवी रखकर करा देता उसकी और प्रेमी की हत्या 
प्रियंका ने बताया कि उसके पति ने घर के जेवरात बेचकर उन पैसों से भानू को मारने की योजना बना ली थी। जब उसने यह बात भानु को बताई तो उसने कहा कि यदि उसने मुनेंद्र को नहीं मारा तो वह उसे मार देगा। फिर भानू, भोला व प्रियंका ने मुनेंद्र की हत्या की योजना बनाई।

घटना से पहले मुनेंद्र के घर से जाने की जानकारी इंस्टाग्राम से दी
घटना के दिन प्रियंका ने मुनेंद्र के घर से बाहर जाने की जानकारी भानू और भोला को इंस्ट्राग्राम से दी थी। वह सूचना देने के लिए इसका प्रयोग करती थी। भानू व भोला ने राजीव गौतम और उसके अन्य दो-त्तीन साथियों के साथ मिलकर 19 जुलाई की सुबह मुनेंद्र की हत्या कर दी। इसके बाद मोबाइल से यह चैट/कॉल डीलिट की गई थी। 

फरार आरोपियों की तलाश में जुटी एसओजी व पुलिस टीम 
एसपी ने बताया कि हत्याकांड में शामिल फरार आरोपियों की तलाश में एसओजी व पुलिस की अलग-अलग टीम जुटी हुई हैं। जल्द ही इनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह, कोतवाली सदर, स्वाट, सर्विलांस टीम निरीक्षक गिरीश चंद्र गौतम उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed