फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   When the marriage was fixed, the relationship between aunt and nephew soured, the matter reached the police station

Hathras News: शादी तय होने पर मामी-भांजे के संबंधों में आई खटास

Wed, 25 Jun 2025 12:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
When the marriage was fixed, the relationship between aunt and nephew soured, the matter reached the police station
सादाबाद। भांजे की शादी तय होने की जानकारी होने पर मामी ने ड्रामा कर दिया। मामी और भांजा दोनों पक्ष कोतवाली पर पहुंच गए। यहां दोनों के बीच अनैतिक संबंध का मामला उजागर होने पर पुलिस ने भांजे को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की ननिहाल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में थी। ननिहाल निकट होने के कारण युवक का आना-जाना लगा रहता था। इसी दौरान उक्त युवक के अपनी मामी से प्रेम संबंध बन गए, लेकिन जब मामी को भांजे का संबंध तय हो जाने के बारे में जानकारी हुई तो दोनों के बीच अनबन हो गई। दोनों के संबंध खुलकर सभी के सामने आ गए। मामी भांजे के साथ घर बसाना चाहती थी, जबकि भांजा उससे दूर होना चाहता था।
विज्ञापन


मामला मंगलवार को सादाबाद कोतवाली पर पहुंच गया। दोनों पक्षों के बीच राजीनामा की बातचीत होने लगी। राजीनामा के दौरान मामी ने भांजे से लाखों रुपये की मांग की, लेकिन भांजे ने रूपये देने से इंकार कर दिया, लेकिन बाद में भांजे के नाम जो जमीन थी, उसमें से एक बीघा जमीन मामी के नाम किए जाने पर दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई। पुलिस ने भांजे को अपनी हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि अभी तक इस मामले में ना तो कोई तहरीर मिली है ना ही कोई समझौता पत्र मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed