{"_id":"6626eb43990821434c01b204","slug":"wheel-of-tempo-fell-off-three-including-two-women-injured-hathras-news-c-56-1-sknl1012-114081-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: टेंपो का पहिया निकला, दो महिला सहित तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: टेंपो का पहिया निकला, दो महिला सहित तीन घायल
विज्ञापन
हाथरस-सिकंदराराऊ मार्ग के कस्बा मैंडू के रेलवे क्रासिंग के निकट सोमवार की सुबह सवारियों से भरे टेंपो का पहिया निकलकर बाहर आ गया। इससे टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में दो महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।
सोमवार की सुबह हाथरस जंक्शन से सवारियों को लेकर हाथरस आ रहा एक टेंपो का मैंडू रेलवे स्टेशन के निकट स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर पहिया निकलने से पलट गया। इससे अनियंत्रित होकर टेंपो पलट गया। इससे टेंपो में सवार सवारियों में चीख-पुकार मच गई। जिसमें दिल्ली निवासी विपिन कुमार और उसके भाई की पत्नी रिंकी के अलावा एक अन्य महिला घायल हो गई।
आनन-फानन में तीनों को उपचार के लिए शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। बता दें कि दिल्ली निवासी विपिन कुमार पुत्र सत्यवीर अपने छोटे भाई बालकृष्ण की पत्नी रिंकी को लेकर सहपऊ के गांव चौबारा में अपनी भांजी के शादी समारोह में शामिल होने के लिए आ रहे थे। टेंपो से उन्हें पहले हाथरस आना था। उसके बाद हाथरस से सहपऊ जाना था।
विज्ञापन
-- --