फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Went to college from home, didn't come back

Hathras News: घर से गई कॉलेज, नहीं आई लौटकर, रिश्तेदारी- परिचितों के यहां पता किया, फिर हुआ यह

Sun, 13 Aug 2023 09:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 13 Aug 2023 09:35 PM IST
सार

मुरसान क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती शहर के एक प्रमुख डिग्री कॉलेज में पढ़ती है। शनिवार की सुबह छात्रा घर से स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन दोपहर बाद भी वह वापस घर नहीं पहुंची। परिजनों ने शाम तक उसके आने का इंतजार किया, लेकिन वह नहीं आई। 

विज्ञापन
Went to college from home, didn't come back
कॉलेज छात्रा - फोटो : Social Media

विस्तार

हाथरस में कोतवाली मुरसान क्षेत्र के एक गांव से शनिवार की सुबह कॉलेज जाने के लिए निकली छात्रा लापता हो गई। छात्रा जब दोपहर बाद भी घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने इस संबंध में कोतवाली हाथरस गेट में तहरीर दी है।

विज्ञापन


मुरसान क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती शहर के एक प्रमुख डिग्री कॉलेज में पढ़ती है। शनिवार की सुबह छात्रा घर से स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन दोपहर बाद भी वह वापस घर नहीं पहुंची। परिजनों ने शाम तक उसके आने का इंतजार किया, लेकिन वह नहीं आई। 
विज्ञापन


पूरी रात परिजनों ने रिश्तेदारी और परिचितों के यहां फोन कर छात्रा के बारे में जानकारी जुटाई, लेकिन कहीं से कोई खबर नहीं मिली। रविवार की सुबह परिजन कोतवाली हाथरस गेट पहुंचे और तहरीर देकर छात्रा का पता लगाने की मांग की। कोतवाली प्रभारी सतेंद्र सिंह राघव का कहना है कि तहरीर के आधार पर छात्रा की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed