{"_id":"5fff43268ebc3e2e7a15b314","slug":"wednesday-is-coolest-day-of-year-sadabad-news-ali2536821196","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल का सबसे ठंडा दिन रहा बुधवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साल का सबसे ठंडा दिन रहा बुधवार
विज्ञापन
हाथरस : सादाबाद में घने कोहरे के बीच लाइट जलाकर जाते वाहन।
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
सादाबाद में इस सीजन का सबसे ठंडा दिन बुधवार रहा। सुबह क्षेत्र का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दृश्यता शून्य होने की वजह से हाईवे पर गाड़ियां रेंगती नजर आई। कोहरे की चादर दोपहर तक तनी रही। सुबह लोगों की नींद खुली तो बाहर का नजारा देख लोग ठंड से सिहर उठे। हादसे की संभावना के चलते हाईवे पर धीमी गति से वाहन दौड़ते नजर आए। घना कोहरा व सर्दी बढ़ने से आम जनजीवन प्रभावित रहा।
अधिक कोहरे की वजह से जहां युवा रनिंग वॉक पर नहीं जा सके, तो वहीं लोगों के कदम टहलने से भी ठिठक गए। नौकरी पेशा लोग भी कोहरे की वजह से अपने कार्यस्थल तक पहुंचने में काफी लेट हो गए। दृश्यता शून्य होने के कारण सुबह दस बजे तक वाहनों की लाइट जलाने के बावजूद सामने कुछ भी नजर नहीं आ रहा था।
कस्बे की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में घना कोहरा रहा। दोपहर करीब 12 बजे के बाद जब धूप खिली, तब जाकर राहत मिली। ठंड बढ़ने पर छोटे बच्चे व बुजुर्ग देर तक रजाइयों में दुबके रहे। आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर कोहरे के कारण वाहन चालकों को खासी परेशानी हुई। उन्हें धीरे धीरे अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। इधर, ग्रामीण इलाकों में लोग अलाव जलाकर अपने आप को ठंड से राहत प्रदान करते नजर आए।