फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Weddings will happen on Bhadli Navami...

हाथरस : भड़ली नवमी पर आज रहेगी शादियों की धूम

Thu, 07 Jul 2022 11:00 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Weddings will happen on Bhadli Navami...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भड़ली नवमी के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की विधिवत तरीके से पूजा करने का विधान है। माना जाता है कि भड़ली नवमी के दिन विवाह जैसे मांगलिक कार्य करना शुभ है। जिन लोगों के विवाह का पूरे वर्ष कोई मुहूर्त नहीं निकल रहा है तो वे लोग भड़ली नवमी के दिन शादी कर सकते हैं। इस दिन शादी करने से किसी भी प्रकार का दोष नहीं लगता है।
आचार्य सुरेंद्रनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि इस साल भड़ली नवमी पर शिव, सिद्ध और रवि योग बन रहे हैं। इस योग में मांगलिक और शुभ काम करना अच्छा माना जाता है। शिव योग सात जुलाई को सुबह 10 बजकर 38 मिनट से आठ जुलाई सुबह नौ बजे तक रहेगा। सिद्ध योग आठ जुलाई सुबह नौ बजे से नौ जुलाई को सुबह बजकर 40 मिनट तक रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वेद-शास्त्रों के अनुसार भड़ली नवमी को अक्षय तृतीया की तरह की अबूझ माना जाता है। इस दिन बिना मुहूर्त देखे ही विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्य हो सकते हैं। इसके साथ ही भड़ली नवमी के दिन खरीदारी, गृह प्रवेश या फिर नया कारोबार शुरू करने के लिए काफी अच्छा माना जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

भड़ली नवमी के बाद होता है चातुर्मास का आरंभ
उन्होंने बताया कि शास्त्रों के अनुसार, भड़ली नवमी के दो दिन बाद देवशयनी एकादशी होती है। इसके साथ चातुर्मास शुरू हो जाता है। चातुर्मास के दौरान भगवान विष्णु चार मास के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं। इसके साथ ही अगले चार मास के लिए भगवान शिव सृष्टि का संचार करते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के मांगलिक कार्य नहीं किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed