फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Weapon manufacturing factory exposed

Hathras News: हथियार बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

Tue, 23 Apr 2024 12:01 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 23 Apr 2024 12:01 AM IST
सार

मुखबिर की सूचना पर पुलिस की टीम ने जयपुर-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग से लहरा की तरफ जाने वाले रास्ते के पास बंद पड़े मुर्गी फार्म में दबिश दी और अवैध हथियार बनाने वाली फैक्टरी का खुलासा किया। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Weapon manufacturing factory exposed
हथियार बनाने वाली फैक्टरी से बरामद सामानहथियार बनाने वाली फैक्टरी से बरामद सामानहथियार बनाने वाली फै - फोटो : पुलिस

विस्तार

कोतवाली हाथरस गेट पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) टीम ने 22 अप्रैल को एक अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से बने-अधबने शस्त्र और इन्हें बनाने का सामान बरामद किया है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर पुलिस की टीम ने जयपुर-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग से लहरा की तरफ जाने वाले रास्ते के पास बंद पड़े मुर्गी फार्म में दबिश दी। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने अपना नाम श्याम सुंदर पुत्र किशनलाल निवासी गांव बघैना थाना सादाबाद बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक देसी रायफल, एक पौनियां, एक तमंचा, एक तमंचा 12 बोर, दो कारतूस के अलावा हथियार बनाने का सामान बरामद किया है। आरोपी श्याम सुंदर ने बताया कि वह जगह बदल-बदल कर अवैध तमंचे बनाकर व पुराने तमंचों की मरम्मत कर क्षेत्र में इनकी बिक्री करता है। जो रुपया प्राप्त होता है, उससे जीवन यापन करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed