फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Was a celebration of the birth anniversary of Constitution

धूमधाम से मनाई गई संविधान निर्माता की जयंती

Thu, 14 Apr 2016 11:18 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 14 Apr 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Was a celebration of the birth anniversary of Constitution
बाबा साहब के जन्मदिन पर जयघोष करते वाल्मीकि समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हाथरस। भारत रत्न और संविधान शिल्पी डॉ. भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती गुरुवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई। सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने विचार गोष्ठी और कार्यक्रम आयोजित किए। डॉ. अंबेडकर के छवि चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन



गोष्ठी का आयोजन
आगरा रोड बामौली हाउस पर बाबा साहब डॉ. बीआर अंबेडकर की 125 वी जयंती के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। वरिष्ठ बसपा नेता ओंकार सिंह वर्मा और जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि बाबा साहब दलित व शोषित गरीबों के मसीहा थे। बाबा साहब ने संविधान बनाकर हमें वोट देने का अधिकार दिया। इस मौके पर मुकेश दीक्षित, सुधीर पचौरी, कपिल मोहन गौड़, राकेश दीक्षित, अनिल शर्मा, प्रवीन कौशिक, जितेंद्र शर्मा, डॉ. विकास शर्मा, ऋषि पंडित, बोबी प्रधान, सत्यप्रकाश शर्मा आदि थे।
विज्ञापन

रालोद ने जयंती मनाई 
राष्ट्रीय लोकदल के तत्वावधान में रंजना वाटिका गेस्ट हाउस में अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठेनुआं ने की और संचालन महामंत्री चौ. एदल सिंह ने किया। रालोद नेताओं ने बाबा साहब के छवि चित्र पर माल्यापर्ण किया। इस मौके पर पूर्व विधायक डॉ. अनिल चौधरी, सादाबाद ब्लॉक प्रमुख पति गिरेंद्र चौधरी, जिला पंचायत सदस्य गुड्डू चौधरी, अविन शर्मा, अतर सिंह, अनोखेलाल, सुरेंद्र सिंह परिहार, महेंद्र सिंह, डॉ. दरब सिंह, इशान चौधरी आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने मनाया जन्मोत्सव
- शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत रत्न बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती अंबेडकर पार्क ओढ़पुरा पर धूमधाम से मनाई गई। वरिष्ठ कांग्रेसी गुलाब सिंह की अध्यक्षता और शहर अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के निर्देशन में यह कार्यक्रम हुआ। संचालन महामंत्री ललतेश गुप्ता ने किया। प्रदेश सचिव ब्रहमदेव शर्मा, नारायणदास पिप्पल, पन्नालाल, आरके राजू, गोविंद शरण चतुर्वेदी, अनुज संत, कपिल नरूला, श्यामबाबू चिंतन, मधुर मनोहर शर्मा, संजय कप्तान, चंद्रप्रकाश पुलंद, सुखवीर सिंह, मुन्नालाल शर्मा, भगवान शर्मा आदि थे। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मोहनगंज स्थित पार्टी कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित विचार गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष करूणेश मोहन दीक्षित ने की। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव ब्रहमदेव शर्मा मौजूद थे। संचालन प्रवक्ता डॉ. मुकेशचंद्रा ने किया। अशोक कुमार गुप्ता, अवधेश बख्शी, अजीत गोस्वामी, योगेश कुमार ओेके, रिषी कुमार कोशिक, लक्ष्मण सिंह, अशोक वार्ष्णेय, ठाकुर कपिल सिंह आदि थे।
भाजपाइयों ने याद किए बाबा साहब
भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने भी माहौर गेस्ट हाउस में अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई। अध्यक्षता मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार ने की। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डॉ. बंगाली सिंह, अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरीशंकर माहौर सहित सभी मंचासीन अतिथियों ने बाबा साहब के छवि चित्र पर माल्यार्पण किया। राजेश सिंह, विनोद चौधरी, हरीशंकर माहौर, मनोज अगिभनहोत्री आदि थे। 

महान दल ने किया कार्यक्रम
महान दल द्वारा भी आशीर्वाद धाम कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बृजमोहन कुशवाह ने की। दौलतराम कुशवाह प्रेम सिंह कुशवाह, नंदलाल निंरकारी, सुनील कुशवाह, रामेश्वर सिंह चौहान, निहाल सिंह आदि थे। जाटव एकता समिति द्वारा अंबेडकर जयंती पंचशील ध्वजाें के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी राधास्वामी संत आश्रम आगरा रोड से प्रारंभ होकर खंदारीगढ़ी स्थित अंबेडकर उद्यान पर पहुंची। शुभारंभ नगला बेरिया व नगला भोजा के अंबेडकर पार्क पर पूज्य भंते मुनेद्र बोधि व समिति के अध्यक्ष मूलचंद्र निम, अगम प्रिय सत्संगी, लल्लनबाबू एडवोकेट, ने किया। इस मौके पर रामकिशोर बौद्ध, पन्नालाल, सतीश कुमार, ठाकुरदास, प्रवीण कुमार, ललित कुमार, डॉ. किशनप्रताप सिंह आदि थे। 

प्रतिमा का माल्यार्पण किया
डॉ. बीआर अंबेडकर समाज सुधारक व समस्या निदान समिति द्वारा नगला भोजा के अंबेडकर पार्क में उदयवीर सिंह वकील साहब ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मूलचंद्र निम, लल्लनबाबू, केसी निराला, अगम प्रिय सत्संगी, भजनलाल, महावीर सिंह, ओमप्रकाश आदि थे। वाल्मीकि समाज सेवा समिति द्वारा बाबा साहब का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया। समिति संयोजक चौ. रनवीर सिंह, जिलाध्यक्ष राजकुमार, सलाहकार अजयराज, राजू पाथरे, दिलीप कुमार आदि ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर बॉबी चौहान, अरुण कुमार, भारत कुमार, रवि कुमार, मनोज मलिक आदि थे। 

ब्लॉक पर मनाई जयंती
 विकास खंड हाथरस कार्यालय ब्लाक प्रमुख अमर सिंह पांडे की अध्यक्षता में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। उन्होंने छविचित्र पर माल्यापर्ण किया। इस मौके पर आरके शर्मा, केके गौतम, प्रधान तेहरा, मोहित बाबू, दिनेश बाबू, कमल बाबू आदि थे। संचालन आरके शर्मा ने किया। शहर के मोहल्ला माइयान में वाल्मिकि समाज द्वारा बाबा साहब की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता लालाबाबू फौजी व संचालन बबलू हंसमुख ने किया। प्रेम बिहारी चटर्जी, सुनील शास्त्री, लखन चटर्जी, रत्नेश चटर्जी, खुशियाल चटर्जी, विवेक हंसमुख, विशाल बाबू आदि थे। 

अंबेडकर शोभायात्रा 21 को 
नगर पंचायत मैंडू में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में शोभायात्रा 21 अप्रैल को निकाली जाएगी। नगर पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, शोभायात्रा कमेटी के अध्यक्ष डीपी सिंह ने यह जानकारी दी है। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों से शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की है। 


आज होगा कुश्ती दंगल
हाथरस। बिसाना स्थित माता तारागढ़ वाली के मंदिर पर नवमी के मौके पर 15 अप्रैल को शाम चार बजे से कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed