{"_id":"5d2e15c58ebc3e6d1f61a86b","slug":"warning-of-self-destruction-if-there-is-no-arrest-in-the-house-sikandhra-rahu-news-ali208503433","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुसरालीजनों की गिरफ्तारी न होने पर आत्मदाह की चेतावनी।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुसरालीजनों की गिरफ्तारी न होने पर आत्मदाह की चेतावनी।
विज्ञापन
कार्रवाई न होने से क्षुब्ध महिला ने दी आत्मदाह की चेतावनी
आठ महीने पूर्व महिला ने ससुरालीजनों के खिलाफ दर्ज कराई थी रिपोर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
सिकंदराराऊ। दहेज उत्पीड़न, छेड़छाड़, मारपीट कर जान से मारने की धमकी के आरोपियों की आठ माह में भी गिरफ्तारी नहीं होने से क्षुब्ध विवाहिता ने 20 जुलाई को एसपी आफिस के सामने आत्मदाह की चेतावनी दी है। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में नगर के मोहल्ला सराय उम्दा बेगम निवासी रिजवाना पत्नी शाहनाज, पुत्री हाजी मो हनीफ ने उल्लेख किया है कि आठ माह पूर्व उसने एसपी के समक्ष पेश होकर अपनी ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई थी।
एसपी के आदेश के बाद कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। चिकित्सीय परीक्षण में गला दबाने की बात साफ आई थी जिसके आधार पर पुलिस को केस में जानलेवा हमले का प्रयास की धारा बढ़ानी थी। लेकिन कोतवाली पुलिस ने आज तक एक भी नामजद को गिरफ्तार नहीं किया। उसने अदालत की शरण ली अदालत ने तीन माह में रिपोर्ट पुलिस से तलब की तथा पति दो माह में जमानत कराए जाने के निर्देश दिए थे।
पुलिस ने इस पर भी अमल नहीं किया। तब से अब तक वो कोतवाली के पचासों चक्कर लगा चुकी है लेकिन निराशा ही हाथ लगी है। अब उसने निर्णय लिया है कि कार्यवाही न होने से निराश होकर वो 20 जुलाई को स्वयं तथा भाई के साथ एसपी कार्यालय पर आत्मदाह करेगी। कोतवाल डीके सिसौदिया का कहना है कि मामले की एसआई द्वारा विवेचना की जा रही है, शीघ्र कार्यवाही की जाएगी।