{"_id":"6a90a740495801a81c0830be","slug":"warning-of-rain-and-strong-winds-on-august-28-hathras-news-c-56-1-sali1016-153372-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 28 अगस्त को बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 28 अगस्त को बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी
Fri, 28 Aug 2026 02:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 28 Aug 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
भारत मौसम विज्ञान विभाग और चंद्रशेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर के अनुसार 28 अगस्त को जिले में हल्की बारिश (3.0 मिमी) के साथ गरज और बिजली गिरने की आशंका है। मौसम विज्ञान विभाग ने जनपद का अगले पांच दिनों का मौसम पूर्वानुमान और कृषि परामर्श जारी किया है।
इसके अनुसार हवाएं 6.0 से 16.0 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी। तेज झोंके सामान्य से अधिक हो सकते हैं। 29 अगस्त से एक सितंबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 35.0 से 39.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28.0 से 30.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। यह सामान्य से 3-4 डिग्री सेल्सियस अधिक होगा। किसानों को खड़ी फसलों में सिंचाई स्थगित रखने की सलाह दी गई है। कहा कि कीटनाशक, रोगनाशी और उर्वरक का छिड़काव तभी करें जब बारिश न हो और आसमान साफ हो।