फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Waiting for the guests before the field made the players sweat

Hathras News: मैदान से पहले अतिथियों के इंतजार ने छुड़ाया खिलाड़ियों का पसीना

Wed, 30 Aug 2023 12:52 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Waiting for the guests before the field made the players sweat
ल स्टेडियम में हॉकी प्रतियोगिता शुरू होने के इंतजार में बैठे ​खिलाड़ी।  संवाद - फोटो : samvad
खिलाड़ियों के खेल और जुनून पर अव्यवस्थाएं व उपेक्षा भारी पड़ रही है। खेल दिवस में शामिल होने के लिए पहुंचे खिलाड़ियों को अतिथियों का लंबा इंतजार करना पड़ा। न पीने के लिए पानी की व्यवस्था और न बैठने के लिए व्यवस्था। मैदान से पहले अव्यवस्थाओं ने खिलाड़ियों का पसीना छुड़ा दिया।
विज्ञापन




खेल विभाग ने स्टेडियम में मेजर ध्यान चंद की जयंती के अवसर पर हॉकी प्रतियोगिता का आयेाजन रखा था। प्रतियोगिता शुरू करने के लिए 11 बजे का समय तय किया गया था। इसमें शामिल होने के लिए पौन दस बजे ही खिलाड़ी पहुंच गए थे। आयोजन के नाम पर एक टेंट लगा दिया गया, जिसमें खिलाड़ियों के लिए न तो सही से बैठने की व्यवस्था थी और न पानी पीने की।
विज्ञापन




करीब 12.30 बजे तक कोई भी अधिकारी खेल प्रतियोगिता स्थल पर नहीं पहुंचा और खिलाड़ी हताश होकर बैठे नजर आए। कुछ खिलाड़ी इंतजार करते हुए तो ग्राउंड के पीछे गद्दे डालकर लेटते नजर आए। हैरानी की बात यह रही कि इन खिलाड़ियों के खेल की हौसला अफजाई के लिए न तो अफसर पहुंचे और न ही दर्शक। बाद में क्रीड़ा अधिकारी पहुंचे और आननफानन में प्रतियोगिता शुरू कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन







-टीम सुबह 9.45 पर खेल स्टेडियम आ गई थी। कार्यक्रम 11 बजे से प्रारम्भ होना बताया गया था लेकिन 12.30 बजे तक कार्यक्रम शुरू ही नहीं हुआ है। कोई भी कर्मचारी या अधिकारी अभी यहां नहीं आया है। यहां खेल प्रशासन की तरफ से न तो पानी उपलब्ध है और न ही खाने की व्यवस्था की। कुछ बच्चे स्वयं खाना पानी लाए हैं। कुछ के लिए हमने मंगवाया है।

सौरभ शर्मा, कोच, प्रकाश एकेडमी।





सुबह पौने 10 बजे से आए हुए हैं। यहां खाने पीने की कोई व्यवस्था नहीं है। हमें खुद खाना और पानी लाना पड़ा है।

विवेक तोमर,हाॅकी खिलाड़ी।



स्कूलों को प्रतियोगिता में शामिल करने के लिए पत्र भेजा था, लेकिन कुछ ही स्कूलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया है। जितने संसाधन हैं, उसके अनुसार प्रतियोगिता कराई गई।

अनिल कुमार,जिला क्रीड़ा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed