फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   votting today in sikandrarau & hasayan

सिकंदराराऊ-हसायन में मतदान आज

Fri, 27 Nov 2015 11:38 PM IST
hathras
hathras Updated Fri, 27 Nov 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
votting today in sikandrarau & hasayan
हाथरस। ग्राम पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए सिकंदराराऊ और हसायन ब्लॉकों से शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पोलिंग पार्टियों की रवानगी हुई। 371 पोलिंग पार्टियों देर शाम सुरक्षा बलों के साथ बूथों पर पहुंच गईं। प्रशासन को भी देर शाम तक इनके पहुंचने की रिपोर्ट मिल गई। हसायन ब्लॉक में 201 और सिकंदराराऊ में 170 पोलिंग पार्टियां चुनाव कराएंगी। दोनों ब्लॉकों में कुल 1281 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। प्रधान पद के लिए 1055 और 226 सदस्य पद के प्रत्याशी मैदान में हैँ।
विज्ञापन

हसायन में 69 ग्राम प्रधान पदों के लिए 599 और 867 सदस्य के पदों के लिए 117 प्रत्याशी मैदान में हैं। सिकंदराराऊ ब्लॉक में प्रधान पद के 456 और सदस्य पद के 109 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। सुबह से ही दोनों ब्लॉकों में मतदान कर्मियों और सुरक्षा बलों की गहमागहमी थी।
विज्ञापन

प्रेक्षक, डीएम, एसपी समेत आला अधिकारियों ने वहां डेरा जमा दिया। शुक्रवार की रात प्रत्याशियों के लिए कत्ल की रात की माफिक गुजरी। सिकंदराराऊ और हसायन के सभी बूथों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा और शाम साढ़े चार बजे समाप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed