{"_id":"5888e32b4f1c1bbd7ecf6010","slug":"voter-turnout-was-administered-the-oath-of-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता दिवस पर दिलाई मतदान की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता दिवस पर दिलाई मतदान की शपथ
अमर उजाला, हाथरस
Updated Wed, 25 Jan 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
फीता काटकर रैली का शुभारंभ करते डीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सातवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए बागला इंटर कॉलेज और एमजी पॉलीटेक्निक से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाशकृष्ण सिंह ने बागला इंटर कॉलेज में रैली को हरी झंडी दिखाकर और गुब्बारे उड़ाकर रवाना किया। नए मतदाता बने छात्र-छात्राओं को फोटो पहचान पत्र, अभिनंदन पत्र प्रदान दिए और मतदाता शपथ दिलाई गई।
जागरूकता रैली में काफी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने हाथों में राष्ट्रीय मतदाता दिवस, मतदाता होने का है मुझे गर्व, मत देने को हूं में तैयार, सभी चुनावों में मताधिकार का प्रयोग करने, लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए वोट डालने आदि स्लोगन लिखे बैनर, तख्ती साथ लेकर चल रहे थे। कवि पदम अलबेला ने काव्य पाठ किया। एडीएम एएच कर्नी ने एमजी पॉलीटेक्निक से मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर व गुब्बारे उड़ाकर शुभारंभ किया।
दोनों रैलियां शहर भ्रमण करने के बाद केंद्रीय विद्यालय में सम्पन्न हुई। इधर, जिला निर्वाचन अधिकारी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर आरडी कन्या महाविद्यालय में कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा तैयार आकर्षक पेंटिंग व मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रमुख समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचारों के संकलन पर आधारित प्रदर्शनी तथा खेलकूद समारोह का भी शुभारंभ किया।
विज्ञापन
डीएम ने महाविद्यालय की छात्राओं को फोटोयुक्त पहचान पत्र व अभिनंदन पत्र भेंट किए। छात्राओं ने मतदान करने के लिए जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक, राष्ट्रीय एकता से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम, मार्चपास्ट प्रस्तुत किए। प्राचार्या मीता कौशल व प्रबंध समिति के पदाधिकारी पदम नारायण अग्रवाल, अशोक मित्तल, गोपाल कृष्ण गर्ग आदि ने जिलाधिकारी को बुके भेंटकर तथा बैज लगाकर स्वागत किया।
डीएम ने छात्र-छात्राओं को लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा, अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान डीआईओएस जेके मलिक, मुकेश कुमार, डीआईओ यतीश चंद्र गुप्ता, बीएसए रेखा सुमन, डीएसओ सुरेंद्र यादव, राजेश शुक्ला, अशोक कपूर, प्रवीन वार्ष्णेय, आरके मिश्रा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी तथा जागरूक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।