फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Visually impaired elder pleaded with CM to free the agricultural land from possession

कृषि भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए दृष्टिबाधित बुजुर्ग ने सीएम से लगाई गुहार

Tue, 29 Jun 2021 11:28 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Visually impaired elder pleaded with CM to free the agricultural land from possession
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सादाबाद क्षेत्र के गांव सीस्ता निवासी एक दृष्टि बाधित बुजुर्ग ने अपनी कृषि भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के लिए मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है। वह पिछले तीन साल से इसके लिए दर-दर भटक रहा है, लेकिन आज तक उसकी समस्या का समाधान नहीं किया गया है। अब बुजुर्ग ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
विद्या प्रसाद पुत्र रामजीलाल ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में अपनी कृषि भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराए जाने की मांग की है। विद्या ने शिकायती पत्र में बताया कि वह पूर्ण रूप से दृष्टिबाधित है। बिना किसी सहायता के चल भी नहीं सकता है। उसकी मौजा सीस्ता तहसील सादाबाद में कृषि भूमि है, जिसको पड़ोसी सह खातेदार ने मेड़ तोड़कर अपने हिस्से में मिला लिया है।
विज्ञापन

उसने उक्त प्रकरण की शिकायत लगातार उच्चाधिकारियों से की। तहसील दिवस में भी डीएम, एसडीएम व अन्य कई अधिकारियों से की, जिसके क्रम में तहसील सादाबाद के हल्का लेखपाल द्वारा उससे एक कागज पर निशानी अंगूठा लगवा लिया और कहा कि तुम्हारी जमीन को हम कब्जा मुक्त करा देंगे, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। उसे अंदेशा है कि प्रार्थी के पूर्व प्रार्थना पत्र का गलत तरीके से निस्तारण कर दिया गया है। उसने मुख्यमंत्री से अपनी कृषि भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed