फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   State level wrestling held in Muzaffarnagar

Hathras News: मुजफ्फरनगर में हुई प्रदेश स्तरीय कुश्ती, पुरदिलनगर के विशाल को मिला दूसरा स्थान

Wed, 27 Sep 2023 01:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Wed, 27 Sep 2023 01:28 AM IST
सार

प्रदेश स्तरीय फाइनल मुकाबला मेरठ और अलीगढ़ मंडल के बीच हुआ। यह मुकाबला 16-16 अंकों की बराबरी पर समाप्त हुआ। अंत में सिक्का उछालकर विजेता घोषित किया गया।

विज्ञापन
State level wrestling held in Muzaffarnagar
पुरदिलनगर के एसजीआर कॉलेज में छात्र का सम्मान करते शिक्षक - फोटो : संवाद

विस्तार

मुजफ्फरनगर में हुई प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में एसजीआर इंटर कॉलेज पुरदिलनगर के छात्र विशाल शर्मा ने प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विशाल तहसील, जिला एवं मंडल स्तर पर 79 किलो भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में पहुंचे थे।

विज्ञापन


प्रदेश स्तरीय फाइनल मुकाबला मेरठ और अलीगढ़ मंडल के बीच हुआ। यह मुकाबला 16-16 अंकों की बराबरी पर समाप्त हुआ। अंत में सिक्का उछालकर विजेता घोषित किया गया। प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने विशाल शर्मा को मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। प्रबल कुमार गुप्ता, संजीव शर्मा, मुन्नेश पाठक, देवांश कौशिक, पंकज कुमार, वीरेश यादव, वागेश पाठक, रामकुमार यादव, राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed