फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Virendra won the last wrestling of 51 thousand, others also won

51 हजार की आखिरी कुश्ती वीरेंद्र ने जीती, अन्य भी जीत की दर्ज

Sat, 07 Sep 2019 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Virendra won the last wrestling of 51 thousand, others also won
51 हजार की आखिरी कुश्ती वीरेंद्र ने जीती
विज्ञापन

मेला श्री दाऊजी महाराज के कुश्ती दंगल में महिला व पुरुष पहलवानों ने ठोंकी ताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। बृज क्षेत्र लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज में विराट बुर्ज कुश्ती दंगल में देर रात तक कई कुश्तियां हुई। दंगल प्रेमियों ने देर रात तक कुश्तियों का लुत्फ उठाया। अखिरी कुश्ती में शामिल पहलवानों का हाथ दंगल संयोजक कप्तान सिंह ठैनुआ व सह संयोजक दिनेश माहौर ने मिलवाया। आखिरी कुश्ती 51 हजार एक बुर्ज की थी। जो वीरेंद्र पहलवान ने जीती। दंगल संयोजक ने अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर छवि चित्र भेंटकर स्वागत किया।
आखिरी कुश्ती वीरेंद्र पहलवान कुंवरपुर व चमकोर पहलवान पंजाब के बीच हुई। वीरेंद्र ने जीत हासिल की। पहली कुश्ती महिला व पुरुष पहलवान के बीच हुई, जो मंजू व मुनि के बीच हुई बराबर पर रही। दूसरी कुश्ती महिला कुश्ती हुई जो कोमल फोगाट बहादुरगढ़ हरियाणा व संजू कुंवरपुर के बीच हुई। कोमल फोगाट ने जीत हासिल की। तीसरे नंबर की कुश्ती भगवान सिंह अलीगढ़ व पुष्पेंद्र भुर्राका के बीच हुई जिसमें भगवान सिंह ने जीत दर्ज की। चौथे नंबर की कुश्ती कृष्णगोपाल करील व सोनू सासनी के बीच हुई, जिसमें कृष्णगोपाल जीते। रेफरी के रूप में बनी सिंह पहलवान, पूरन पहलवान, तरुण, मुकेश थे।
विज्ञापन

इस मौके पर रामवीर सिंह भैयाजी, नरेश चौधरी, सतेंद्र फौजदार, रामकुमार वर्मा, बंटू लाला, संजीव पांडेय, ज्ञानेंद्र शर्मा, मास्टर सत्यपाल सिंह, चौ. धर्मवीर सिंह, हम्बीर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed