{"_id":"67c761401f24ca92b60197ed","slug":"villagers-created-ruckus-at-bisawar-power-station-and-staged-a-sit-in-hathras-news-c-56-1-sali1016-128000-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बिसावर बिजलीघर पर ग्रामीणों का हंगामा, दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बिसावर बिजलीघर पर ग्रामीणों का हंगामा, दिया धरना
Wed, 05 Mar 2025 01:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 05 Mar 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
बिसावर में बिजली कर्मी झुलसने पर बिजलीघर पर धरना देते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : Samvad
बिसावर में सोमवार की शाम को खंभे पर चढ़कर जंफर सही करते समय संविदा लाइनमैन के गंभीर रूप से झुलसने से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को बिसावर बिजलीघर पर पहुंचकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने बिजलीघर पर ताला जड़ दिया और बिजलीघर से जुड़े सभी फीडरों की बिजली गुल करा दी।
ग्रामीण यहां धरना देकर बैठ गए। एसडीओ ग्रामीण और अन्य अधिकारी पहुंच गए। किसी तरह उन्होंने एसएसओ पर कार्रवाई किए जाने और समस्याओं का समाधान किए जाने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। गांव सूमरा सादाबाद निवासी कन्हैया विद्युत विभाग में संविदा लाइनमैन हैं। उन्होंने मोबाइल पर बात करके बिसावर बिजलीघर के एसएसओ से शटडाउन लिया था।
शट डाउन लेने के बाद जैसे ही वह खंभे पर चढ़े, वैसे ही उन्हें तेज करंट लगा और उनके हाथ-पैर झुलस गए। उन्हें उपचार के लिए परिजन आगरा ले गए। वहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद से ही ग्रामीण आक्रोशित थे। रात को ही एक्सईएन अमित कुमार के निर्देश पर एसडीओ राजेश कुमार ने बिजलीघर का निरीक्षण किया था और एसएसओ के बयान दर्ज किए थे।
विज्ञापन
मंगलवार को घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बिसाबर बिजलीघर पर धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों की मांग थी कि झुलसे विद्युत कर्मी का इलाज कराया जाए, परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए। इस मौके पर वरिष्ठ रालोद नेता गिरेंद्र चौधरी, सादाबाद विधायक के प्रतिनिधि, ग्राम प्रधान बलवीर सिंह, किसान नेता चंद्रेश चौधरी, दुष्यंत चौधरी, संजीव चौधरी, उदयपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।