फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Village heads and members will be administered oath today

ग्राम प्रधानों व सदस्यों को आज दिलाई जाएगी शपथ

Fri, 18 Jun 2021 12:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Village heads and members will be administered oath today
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

उप चुनाव के दौरान संगठित हुई ग्राम पंचायतों में आज ग्राम प्रधानों व ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। इसे लेकर अधिकारियों को भी नामित कर दिया गया है। डीपीआरओ ने इन ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों की सूची ब्लॉक मुख्यालय पर चस्पा करने के निर्देश दिए हैं।
उपचुनाव में रिक्त ग्राम पंचायत सदस्यों पर सदस्यों को निर्वाचित कर लिया गया है। जिले की सभी ग्राम पंचायतें अब संगठित हो चुकी हैं। इन संगठित ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाने के लिए तिथि भी निर्धारित कर दी गई है।
विज्ञापन

डीपीआरओ बनवारी सिंह ने सभी एडीओ पंचायत को निर्देश दिए हैं कि नवगठित ग्राम पंचायतों की सूची ब्लॉक मुख्यालय पर चस्पा की जाए। उन्होंने कहा है कि कोरोना के मद्देनजर वर्चुअल प्लेटफॉर्म के जरिये उपजिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी शपथ दिलाएंगे। शपथ का प्रारूप अद्योहस्ताक्षरी कार्यालय में उपलब्ध भी कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed