फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Village development officer suspended for negligence in cow shelter operation

Hathras News: गोशाला संचालन में लापरवाही पर ग्राम विकास अधिकारी निलंबित

Thu, 25 May 2023 12:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 25 May 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Village development officer suspended for negligence in cow shelter operation
विकास खंड मुरसान की ग्राम पंचायत गौजिया में संचालित गोशाला के संचालन में लापरवाही व मृत गोवंश के शवों को न दफनाने के मामले में परियोजना निदेशक (पीडी) ने ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) को निलंबित कर दिया है। ग्राम प्रधान व केयर टेकर के खिलाफ कार्रवाई की जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) से संस्तुति की है। गोशाला में बदहाली की यह हकीकत पीडी के निरीक्षण में सामने आई थी।
विज्ञापन



शासन की ओर से निराश्रित गोवंश की देखरेख व आश्रय दिए जाने के लिए जिले की ग्राम पंचायतों में अस्थायी गोशालाओं का संचालन किया जा रहा है। इन गोशालाओं में गोवंश की देखरेख के लिए प्रशासन की ओर से ग्राम पंचायतों के माध्यम से केयर टेकर भी रखे जा रहे हैं, जिससे गोंवश को समय से चारा, पानी और अन्य सुविधाएं मिल सकें। गोशाला में मरने वाले गोवंश को गोशाला के एक हिस्से में दफनाने के भी निर्देश जारी किए गए हैं। इस क्रम में परियोजना निदेशक राजेश कुरील ने ग्राम पंचायत गौजिया में संचालित गोशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान गोशाला में कई तरह की लापरवाही सामने आई।
विज्ञापन




निरीक्षण में पाया गया कि गोशाला में गोवंश की मौत के बाद उनके शवों को सही तरीके से दफनाया नहीं जा रहा है। इस कारण खुले में शवों की हड्डियां देखने को मिलीं। इस लापरवाही पर पीडी राजेश कुरील ने ग्राम विकास अधिकारी यशपाल सिंह को निलंबित कर दिया है। वहीं ग्राम प्रधान व केयरटेकर के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति डीपीआरओ से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed