{"_id":"5e29e8758ebc3e57e431788e","slug":"vigilence-team-caught-23-people-including-jim-centre-sadabad-news-ali224849054","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिसावर में विजिलेंस ने मारा छापा, जिम सेंटर सहित 23 स्थानों पर पकड़ी बिजली की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिसावर में विजिलेंस ने मारा छापा, जिम सेंटर सहित 23 स्थानों पर पकड़ी बिजली की चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
कस्बा बिसावर में बिजली चोरी किए जाने की सूचना पर गुरूवार को बिजली महकमे के आगरा प्रवर्तन दल (विजिलेंस) ने स्थानीय बिजली अधिकारियों के साथ छापामार कार्रवाई की। तड़के बिजली की टीम को देखकर बिजली चोरों में हड़कंप मच गया। टीम ने 23 परिसरों में बिजली की चोरी पकड़ ली। इनके खिलाफ महकमा एफआईआर दर्ज कराएगा।
अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार जैन ने बताया कि उनके नेतृत्व में आगरा के प्रवर्तन दल ने उपखंड अधिकारी सुमित गोयल, अवर अभियंता पुष्पेंद्र विमल व अन्य कर्मियों के साथ सुबह सुबह जब कस्बा बिसावर में पहुंचे और बिजली कनेक्शनों की जांच शुरू की तो वहां लोगों में हड़कंप मच गया। बिसावर के मुख्य बाजार, कुकरिया थोक, नई बस्ती सहित कई इलाकों में कनेक्शनों की जांच की। उन्होने बताया कि कुल 40 संयोजनों को चैक किया, जिनमें से 23 लोगों के यहां बिजली की चोरी पकड़ी गई। टीम एक जिम सेंटर पर भी पहुंची, जो कि बिना बिजली कनेक्शन के ही बिजली से रोशन हो रहा था। टीम ने यहां करीब दो किलो वॉट लोड की बिजली की चोरी पकड़ी। एक्सईएन ने बताया कि जिन लोगों के यहां बिजली की चोरी पकड़ी गई है, उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की कार्यवाही की जा रही है। चेकिंग अभियान के दौरान कुछ लोगों ने नोंकझोंक भी की, लेकिन उन्हें शासन के दिशा निर्देशों के बारे में जानकारी दे दी गई।