फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Video of revenue clerk taking money viral, suspended

Hathras News: राजस्व लिपिक का रुपये लेने का वीडियो वायरल, निलंबित

Tue, 04 Jul 2023 12:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Tue, 04 Jul 2023 12:52 AM IST
सार

यह वीडियो व्हाट्स एप ग्रुप व सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लग गया। यह वीडियो एसडीएम सदर आशुतोष सिंह तक पहुंच गया। वीडियो पहुंचते ही एसडीएम सदर आशुतोष सिंह ने अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी अर्चना वर्मा को भेज दी। डीएम अर्चना वर्मा ने बताया कि वीडियो वायरल होने के मामले में राजस्व लिपिक को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Video of revenue clerk taking money viral, suspended
तहसील में वायरल वीडियो में रुपये लेते हुए दिख रहा लिपिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तहसील सदर में तैनात राजस्व लिपिक मुकुट बिहारी का रुपये लेने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में संबंधित लिपिक जमानत के दस्तावेजों के सत्यापन के नाम पर रुपये लेते हुए दिखाई दे रहा है। हैरानी की बात यह है कि इस लिपिक का एक नहीं, दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। वीडियाे सामने आने के बाद चर्चाएं शुरू हो गई हैं। डीएम अर्चना वर्मा ने लिपिक को निलंबित कर दिया है और विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


वीडियो में बातचीत के दौरान लिपिक अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहा है। दोनों वीडियो में तहसील सदर में तैनात राजस्व लिपिक मुकुट बिहारी कार्यालय में काम के दौरान एक व्यक्ति से रुपये लेते हुए नजर आया। पहले वीडियो में जमानत के सत्यापन के दौरान वह एक व्यक्ति से रुपये लेकर टेबल की दराज में रखते हुए दिख रहा है। वीडियो में पैसे देने के बाद भी लिपिक द्वारा अतिरिक्त 200 रुपये की मांग की गई, लेकिन पीड़ित ने रुपये न होने की बात कही।
विज्ञापन


इसके बाद संबंधित लिपिक ने उसे बाहर बैठने के लिए भी कहा। दूसरे वीडियो में राजस्व लिपिक ने किसी पीड़ित से काम के बदले में पैसे लेकर सीधे जेब में रखे। दोनों वीडियो के सामने आने के बाद कलेक्ट्रेट से लेकर तहसीलों के कर्मचारियों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह वीडियो व्हाट्स एप ग्रुप व सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लग गया। यह वीडियो एसडीएम सदर आशुतोष सिंह तक पहुंच गया। वीडियो पहुंचते ही एसडीएम सदर आशुतोष सिंह ने अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी अर्चना वर्मा को भेज दी। डीएम अर्चना वर्मा ने बताया कि वीडियो वायरल होने के मामले में राजस्व लिपिक को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed