{"_id":"60ec96398ebc3ee5681534fb","slug":"vicious-crook-arrested-in-encounter-hathras-news-ali26795221","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
सराफ के साथ लूट के मामले में वांछित बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। तीन साथियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। 24 जून को थाना क्षेत्र हाथरस गेट क्षेत्र के गांव जोगिया के निकट हरिओम पुत्र जगन सिंह सराफ के साथ बाइक पर सवार बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था।
पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में चार जुलाई को घटना का खुलासा किया था। घटना में शामिल तीन लुटेरों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। इनके पास से अवैध असलाह और लूटे गए आभूषण, नकदी, मोबाइल फोन, घटना में प्रयोग की गई बाइक बरामद हुई थी।
लूट की घटना में शामिल लोकेश पुत्र प्रेम सिंह निवासी अवैरनी थाना बलदेव जनपद मथुरा वांछित चल रहा था। पुलिस व एसओजी की टीम ने मुठभेड़ के दौरान इगलास रोड से उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि अभियुक्त लोकेश एक शातिर किस्म का अपराधी है। पूर्व में भी कई मामलों में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ हाथरस, मथुरा व अलीगढ़ में करीब एक दर्जन मुकदमे चोरी, लूट, छिनैती आदि में दर्ज हैं।
विज्ञापन
ये माल किया बरामद : अभियुक्त के कब्जे से लूटे गए 10 लोंग, 18 बाली, 01 टीका, 02 पैंडल, 1100 रुपये नकद व घटना में प्रयुक्त एक बाइक, एक अवैध तमंचा, दो कारतूस बरामद हुए हैं।
गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीम : मुनीश चन्द्र प्रभारी निरीक्षक थाना हाथरस गेट, एसओजी प्रभारी एसआई प्रमोद शर्मा, एसआई दिनेशचंद्र, एसआई ततवीर सिंह, एचसी शीलेश कुमार, जवाहर लाल आदि शामिल थे।