संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
सादाबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत कजरौठी के गांव पल्हावत में कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मैच का आयोजन हुआ। इसमें मैच में विचपुरी की टीम ने अन्य टीमों को पराजित करते हुए जीत दर्ज कर ली।
इस कबड्डी प्रतियोगिता में आसपास के गांव व बाहरी शहरों की 28 टीमों ने सहभागिता की थी। पहले दिन बारिश की वजह से प्रतियोगिता का फाइनल मैच नहीं हो सका था। दूसरे दिन हुए फाइनल मैच में विचपुरी की टीम ने प्रथम स्थान और छाता की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान हासिल करने वाली टीम को 3100 रुपये और दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 1100 रुपये की धनराशि पुरस्कार रूप प्रदान की गई। मौके पर युवा रालोद नेता प्रवीन पौनियां, चौ. रामअवतार सिंह सिकरवार उर्फ दीपू चौधरी, महाराज सिंह नेताजी, धीरी सिंह, बीरी सिंह, नरेंद्र प्रधान, राहुल चौधरी, मुकेश काका, भगवान सिंह मास्टर, वीरेंद्र सिंह, रमेश चौधरी, अनिल चौधरी आदि मौजूद रहे।