{"_id":"6158a12d8ebc3e8752256399","slug":"vendors-revoked-three-suspended-hathras-news-ali274741648","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : तीन उचित दर विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त, तीन के निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : तीन उचित दर विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त, तीन के निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी योजना के राशन कार्डधारकों को वितरित होने वाले खाद्यान्न की आपूर्ति विभाग की ओर से निगरानी की जा रही है। इस क्रम में विभाग की ओर से जिले की 110 उचित दर की दुकानों का निरीक्षण कराया गया और 12 दुुकानों पर छापेमारी की गई।
छापे के दौरान जिले के ब्लॉक मुरसान की ग्राम पंचायत अहरई, कोरना चमरूआ और ब्लॉकसादाबाद की ग्राम पंचायत मंस्या की उचित दर की दुकानों का अनुबंध पत्र निलंबित किया गया है। वहीं ब्लाक हसायन की ग्राम पंचायत सिंचावली कदीम, ब्लॉक सादाबाद की ग्राम पंचायत बिलारा और ब्लॉक सहपऊ की ग्राम पंचायत खेरिया की उचित दर दुकानों का अनुबंध पत्र निरस्त किया गया है। शासन के पक्ष में 49,250 रुपये की धनराशि जब्त की गई है।
चावल की कालाबाजारी में चार अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा-3/7 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कराई गई है। डीएसओ एसपी शाक्य ने बताया कि सभी उचित दर विक्रेताओं को शासन के निर्देश के अनुसार खाद्यान्न वितरण करने के लिए सख्त हिदायत दी गई है। संवाद