Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Vehicles will soon start running on the newly constructed bypass

Hathras News: एनएच 91 बाईपास का निर्माण कार्य पूरा, जल्द दौड़ने लगेंगे वाहन

Fri, 08 Sep 2023 12:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Fri, 08 Sep 2023 12:43 AM IST
सार

एनएच 91 पर सड़क निर्माण का कार्य अलीगढ़ से सिकंदराराऊ मंडी समिति तक नियत समय से दो वर्ष पीछे चल रहा था। कोरोना काल के चलते कुछ समय तक काम ठप पड़ा रहा। अब काफी मशक्कत के बाद रेलवे ने रेलवे लाइन के ऊपर मोटे गार्डर का पुल तैयार कर दिया है।

विज्ञापन
Vehicles will soon start running on the newly constructed bypass
एनएच 91 बाईपास के एटा रेलवे फाटक पर पूर्ण हुआ पुल का कार्य - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली से कानपुर के मध्य एनएच 91 बाईपास का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। रेलवे लाइन के ऊपर पुल भी बनकर तैयार हो चुका है। अब उम्मीद है कि किसी भी दिन बाईपास पर वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा। ऐसे में नगर के बीच से गुजरने वाले जीटी रोड पर यातायात का दवाब कम होगा और नगरवासियों को जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन


बता दें कि एनएच 91 पर सड़क निर्माण का कार्य अलीगढ़ से सिकंदराराऊ मंडी समिति तक नियत समय से दो वर्ष पीछे चल रहा था। कोरोना काल के चलते कुछ समय तक काम ठप पड़ा रहा। अब काफी मशक्कत के बाद रेलवे ने रेलवे लाइन के ऊपर मोटे गार्डर का पुल तैयार कर दिया है। इस पुल के काम को अंतिम रूप देने का कार्य भी चल रहा है। बाईपास के चालू होने से कानपुर-दिल्ली के बीच वाहनों का सीधा आवागमन शुरू हो जाएगा। अब वाहनों को कस्बे के अंदर होकर आवागमन नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन


नगर में व्यापार पर पड़ेगा असर
बाईपास के चालू होने से बेशक नगर के अंदर यातायात का दवाब कम हो जाएगा और प्रदूषण में भी कमी आएगी, लेकिन नगर के अंदर जीटी रोड के सहारे जिन लोगों का कारोबार आने-जाने वाले वाहनों पर निर्भर हैं, उन्हें काफी नुकसान होगा। नगर के अंदर होकर वाहन नहीं जाएंगे तो उनका व्यापार संकट में आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज बसों की होगी किल्लत
नगर के मध्य से गुजरने वाली रोडवेज की अधिकांश बसें बाईपास होकर निकलने लगेंगी। ऐसे में यात्रियों को बस मिलना मुश्किल हो जाएगा। वैसे भी दिल्ली जाने वाली 60 फीसदी बसें यहां से अलीगढ़ जाने वाले यात्रियों को बाईपास पर ही उतार देती हैं, लेकिन अब यही स्थिति सिकंदराराऊ आने पर भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed