फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Vehicle thief gang busted Hathras Etah among six thieves caught

Hathras News: वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, पकड़े गए छह चोरों में हाथरस-एटा के, सात बाइक बरामद

Thu, 01 Jun 2023 06:42 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 01 Jun 2023 06:42 PM IST
सार

रात नदरई तिराहे पर वाहनों से चेकिंग की जा रही थी। तभी दो बाइकों पर सिकंदराराऊ की तरफ से लोग आ रहे थे। इन्हें चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार भागने लगे। इस दौरान बाइकें फिसलकर गिर गईं। छह वाहन चोरों को दबोच लिया गया।

विज्ञापन
Vehicle thief gang busted Hathras Etah among six thieves caught
वाहन चोरी प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज सदर कोतवाली पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 6 वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। उके पास से चोरी की 7 बाइकें एवं 10 कटी हुई बाइकें एवं उनके कलपुर्जे बरामद किए गए हैं। पकड़े गए वाहन चोरों में हाथरस एवं एटा जनपद के वाहन चोर हैं।

विज्ञापन


एएसपी जितेंद्र दुबे एवं सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि बुधवार की रात नदरई तिराहे पर वाहनों से चेकिंग की जा रही थी। तभी दो बाइकों पर सिकंदराराऊ की तरफ से लोग आ रहे थे। इन्हें चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार भागने लगे। इस दौरान बाइकें फिसलकर गिर गईं। पुलिस ने बाइक से गिरे वाहन चोर गिरोह के सदस्य हिमांशु राज पुत्र सतीश निवासी जाफराबाद हाथरस, हिमांशु पुत्र राकेश निवासी केशवपुर हाथरस, रितिक निवासी केशवपुर थाना हाथरस और अजय निवासी पबरा थाना जलेसर एटा को दबोच लिया। 
विज्ञापन


चारों बाइक सवारों से पूछताछ हुई तो उनके बाइक चोर होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने चारों से पूछताछ की तो उन्होंने बाइक चोरी की वारदातों के बारे में बताया। गिरफ्तार वाहन चोरों की निशानदेही पर कबाड़ खाने का कार्य करने वाले आमिर निवासी हसनगढ़ निधौली रोड जलेसर एटा एवं सलमान निवासी अकबरपुर हवेली एटा को चोरी की बाइकें बेचना बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 7 बाइकें बरामद कीं और कबाड़ की दुकान संचालित करने वाले आरोपियों के पास से 5 बाइकें व 10 बाइकें कटी हुईं व कलपुर्जे बरामद किए। पुलिस ने गिरफ्तार बाइक चोरों को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed