{"_id":"6ae9b3faa5459a05d6053076","slug":"retired-havildar-dies-of-heart-attack-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"सादाबाद: खेत में तारबंदी करते किसान की बिगड़ी तबीयत, हार्टअटैक से हुई मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सादाबाद: खेत में तारबंदी करते किसान की बिगड़ी तबीयत, हार्टअटैक से हुई मौत, परिवार में छाया मातम
Tue, 03 Nov 2026 03:46 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 03 Nov 2026 03:46 PM IST
सार
रवेंद्र सिंह सेना में हवलदार रह चुके थे। वह खेत के चारों ओर तारबंदी करने पहुंचे थे। चार-पांच खंभे गाड़ने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वह जमीन पर गिर पड़े।
विज्ञापन
मृतक रवेंद्र सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
खेत में गेहूं की फसल को पशुओं से बचाने की कोशिश कर रहे किसान (सेवानिवृत्त हवलदार) की हार्टअटैक से मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार में शोक छा गया।
विज्ञापन
सादाबाद के गांव थलूगढ़ी निवासी 60 वर्षीय रवेंद्र सिंह पुत्र सुल्तान सिंह सेना में हवलदार रह चुके थे। उनके भतीजे चंद्रपाल के अनुसार, सोमवार को वह खेत के चारों ओर तारबंदी करने पहुंचे थे। चार-पांच खंभे गाड़ने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वह जमीन पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें तत्काल आगरा ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
रवेंद्र सिंह अपने पीछे एक पुत्र और तीन पुत्रियों सहित परिवार छोड़ गए हैं। सभी बच्चों की शादी हो चुकी है। पत्नी शकुंतला देवी, पुत्र पंकज कुमार और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रवेंद्र सिंह के निधन की सूचना पर सेना की जाट रेजीमेंट के अधिकारी भी पहुंचे और सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन